फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin says next BRICS summit in Russia will dedicate to establishing fair world order

Russia: पुतिन बोले- अगले साल रूस करेगा ब्रिक्स की अध्यक्षता, निष्पक्ष विश्व व्यवस्था की स्थापना के लिए समर्पित

Fri, 15 Dec 2023 12:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:40 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस के कजान शहर में आयोजित होगा। इस दौरान हम वर्तमान स्थिति को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। नियम आधारित विश्व व्यव्सथा वास्तव में अस्तित्व में नहीं है।

विज्ञापन
Russian President Putin says next BRICS summit in Russia will dedicate to establishing fair world order
Vladimir Putin - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर पश्चिमी देशों के खिलाफ हमलावर हो गए। उन्होंने वैश्विक व्यवस्था के लिए पश्चिम देशों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगले रूस की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जो निष्पक्ष वैश्विक व्यवस्था स्थापित करने के लिए समर्पित होगा।
विज्ञापन


नियम आधारित विश्व व्यव्सथा वास्तव में अस्तित्व में नहीं 
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रूस के कजान शहर में आयोजित होगा। इस दौरान हम वर्तमान स्थिति को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। नियम आधारित विश्व व्यव्सथा वास्तव में अस्तित्व में नहीं है। यह राजनीतिक एजेंडे, हितों और प्रोपोगैंडा के अनुसार हर दिन बदलती रहती है। हम अपने शिखर सम्मेलन में साफ करेंगे कि इसी विश्व में अन्य शक्तिशाली देश हैं, जो नियमों के अनुसार नहीं चलना चाहते। अन्य शक्तिशाली देश मौलिक नीतियों के आधार पर बढ़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


लंबित फंडिंग पारित करने का आह्वान 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की दो दिन पहले ही अमेरिका के दौरे पर थे। इस दौरान जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुलाकात व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर में हुई थी। बैठक में बाइडन ने कांग्रेस से यूक्रेन के लिए लंबित फंडिंग पारित करने का आह्वान किया।  बैठक के दौरान बाइडन ने कहा कि कांग्रेस को छुट्टियों पर जाने से पहले यूक्रेन को लंबित राशि देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि जब तानाशाह मौत और विनाश की कीमत नहीं चुकाते तो क्या होते हैं। उन्हें बढ़ावा मिलता है और वह बढ़ते रहते हैं। बता दें, जेलेंस्की ने कांग्रेस नेताओं ने अनुरोध किया है कि वे जल्द फंडिंग की अनुमति दे दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या होता है ब्रिक्स
ब्रिक्स, जो ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संक्षिप्त रूप है, एक अनौपचारिक साझेदारी है जो सदस्य देशों के बीच सहयोग और संचार को बढ़ावा देती है। ब्रिक्स देशों के बीच कोई औपचारिक या कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता नहीं है। ब्रिक्स शब्द जिम ओ'नील द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने उस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था के भीतर इन देशों की क्षमता पर जोर देने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed