{"_id":"6ae8a1b03b42c383d2084303","slug":"mexico-bans-mobile-phones-in-schools-parents-oppose-move-over-fears-for-children-safety-amid-rising-violence-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको: स्कूलों में बच्चे नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे फोन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध, अभिभावक क्यों कर रहे विरोध?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको: स्कूलों में बच्चे नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे फोन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध, अभिभावक क्यों कर रहे विरोध?
Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
सार
मेक्सिको में 3 नवंबर से स्कूलों में पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू होगा। सरकार का कहना है कि इससे बच्चों को मोबाइल की लत और तनाव से बचाया जा सकेगा। लेकिन हिंसा की घटनाओं के कारण माता-पिता इसका विरोध कर रहे हैं। हाल ही में छात्रों से भरी बस पर गोलीबारी हुई थी। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और मोबाइल प्रतिबंध के बीच संतुलन कैसे बनेगा? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
मेक्सिको के स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मेक्सिको में अब स्कूलों में पढ़ाई के दौरान मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू होने जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद बच्चों और किशोरों को मोबाइल की लत, तनाव और पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने जैसी समस्याओं से बचाना है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में माता-पिता इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। मेक्सिको के कई इलाकों में संगठित अपराध और गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में माता-पिता का कहना है कि अगर बच्चों के पास मोबाइल नहीं होगा तो किसी आपात स्थिति में वे उनसे संपर्क कैसे कर पाएंगे। सरकार ने स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाई है, लेकिन इस फैसले ने बच्चों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा के बीच बहस छेड़ दी है।
यह प्रतिबंध राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सरकार की पहल का हिस्सा है। इसके तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पूरे स्कूल समय के दौरान मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, कुछ खास परिस्थितियों में छूट दी गई है। छात्र शिक्षक के निर्देश पर पढ़ाई से जुड़े काम के लिए मोबाइल इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा निजी आपात स्थिति, दिव्यांगता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी फोन के इस्तेमाल की अनुमति होगी। छात्र स्कूल आने-जाने के दौरान अपने साथ मोबाइल रख सकते हैं। यानी प्रतिबंध का मुख्य उद्देश्य स्कूल के अंदर पढ़ाई के समय मोबाइल के इस्तेमाल को रोकना है। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों का डिजिटल उपकरणों पर निर्भर रहना कम होगा और वे पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे सकेंगे।
सरकार ने मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला क्यों किया?
माता-पिता इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं?
माता-पिता का कहना है कि मेक्सिको में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए बच्चों के पास मोबाइल होना जरूरी है। उन्हें डर है कि अगर स्कूल में मोबाइल रखने या इस्तेमाल करने पर रोक लगी तो किसी आपात स्थिति में वे अपने बच्चों से बात नहीं कर पाएंगे। मेक्सिको में बच्चों के खिलाफ अपराध के आंकड़े भी इस चिंता को बढ़ाते हैं। बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन रेडिम के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में शून्य से 17 साल तक की उम्र के हर 10 में से एक बच्चे या किशोर संगठित अपराध से जुड़े अपराधों का शिकार हुआ। सिनालोआ में अभिभावकों के राष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधि फ्रांसिस्को ओर्तिज ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को संपर्क का साधन देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार पर अभिभावकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। तमाउलिपास के रेनोसा में रहने वाले बेनिग्नो गोमेज ने भी कहा कि पढ़ाई के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कम करने की जरूरत समझ में आती है, लेकिन खतरे की स्थिति में बच्चों के पास फोन न होना चिंता की बात है।
बस पर गोलीबारी की घटना ने माता-पिता की चिंता कैसे बढ़ाई?
सिनालोआ के एस्कुइनापा इलाके में 22 अक्टूबर की सुबह हुई गोलीबारी की घटना ने माता-पिता की चिंता और बढ़ा दी। यहां आमतौर पर चलने वाली एक बस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। बस में हाईस्कूल के एक दर्जन से अधिक छात्र सवार थे। घटना के दौरान एक यात्री ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में बच्चे बस के फर्श पर लेटे और सीटों के बीच छिपते दिखाई दिए। इसी दौरान एक किशोर दूसरे से पूछता सुनाई दिया कि क्या उसके मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए बैलेंस है। गोलीबारी में बस चालक घायल हुआ। कांच टूटने से उसके शरीर पर चोटें आईं, जबकि छात्रों को चोट लगने की सूचना नहीं थी। घटना की खबर मिलते ही एक मां ने अपनी बेटी को फोन किया, जो अपनी मौसी के साथ कार से हाईस्कूल जा रही थी। महिला ने बताया कि बेटी की आवाज सुनकर और उसके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर उसे राहत मिली। उसने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है और हिंसा स्कूलों तक पहुंचने का डर बना हुआ है।
विशेषज्ञ मोबाइल प्रतिबंध को बच्चों के लिए क्यों जरूरी मानते?
दुनिया के कितने देशों में स्कूलों में मोबाइल पर रोक?
मेक्सिको का यह फैसला दुनिया के उन देशों की नीतियों के अनुरूप है, जहां स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक या नियंत्रण लगाया गया है। यूनेस्को के आंकड़ों के अनुसार, 114 देशों में स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लागू है। यूरोप में भी इस तरह के नियमों को अपनाने वाले देशों की संख्या बढ़ रही है। फ्रांस ने अगस्त में माध्यमिक स्कूलों तक मोबाइल प्रतिबंध का विस्तार किया था। लैटिन अमेरिका में इक्वाडोर, ब्राजील, चिली, बोलीविया और कोस्टा रिका जैसे देशों में भी मोबाइल के इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाया गया है। अमेरिका में हालांकि यह प्रतिबंध कुछ राज्यों तक ही सीमित है। मेक्सिको में अब इस नियम को लागू करने की तैयारी है, लेकिन माता-पिता की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण इसे लागू करना सरकार के लिए चुनौती हो सकता है।

- मेक्सिको सरकार का कहना है कि बच्चों और किशोरों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल से कई तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं। इनमें मोबाइल की लत, ध्यान की कमी, तनाव और बेचैनी जैसी समस्याएं शामिल हैं। देश के शिक्षा मंत्री मारियो डेलगाडो ने प्रतिनिधि सभा में कहा कि राष्ट्रपति शीनबाम की सरकार का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत और उससे पैदा होने वाली परेशानियों से बचाना है।
- सरकार इसी महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए नए नियम भी लागू करने की तैयारी कर रही है। इन नियमों के तहत प्लेटफॉर्म को नफरत फैलाने वाली पोस्ट, दुर्व्यवहार, यौन हिंसा, उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और अन्य गैरकानूनी सामग्री हटानी होगी। सरकार का मानना है कि बच्चों को डिजिटल दुनिया के नुकसान से बचाने के लिए स्कूलों में मोबाइल पर नियंत्रण जरूरी है।
विज्ञापन
माता-पिता इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं?
माता-पिता का कहना है कि मेक्सिको में हिंसा की घटनाओं को देखते हुए बच्चों के पास मोबाइल होना जरूरी है। उन्हें डर है कि अगर स्कूल में मोबाइल रखने या इस्तेमाल करने पर रोक लगी तो किसी आपात स्थिति में वे अपने बच्चों से बात नहीं कर पाएंगे। मेक्सिको में बच्चों के खिलाफ अपराध के आंकड़े भी इस चिंता को बढ़ाते हैं। बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन रेडिम के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में शून्य से 17 साल तक की उम्र के हर 10 में से एक बच्चे या किशोर संगठित अपराध से जुड़े अपराधों का शिकार हुआ। सिनालोआ में अभिभावकों के राष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधि फ्रांसिस्को ओर्तिज ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को संपर्क का साधन देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सरकार पर अभिभावकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। तमाउलिपास के रेनोसा में रहने वाले बेनिग्नो गोमेज ने भी कहा कि पढ़ाई के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कम करने की जरूरत समझ में आती है, लेकिन खतरे की स्थिति में बच्चों के पास फोन न होना चिंता की बात है।
बस पर गोलीबारी की घटना ने माता-पिता की चिंता कैसे बढ़ाई?
सिनालोआ के एस्कुइनापा इलाके में 22 अक्टूबर की सुबह हुई गोलीबारी की घटना ने माता-पिता की चिंता और बढ़ा दी। यहां आमतौर पर चलने वाली एक बस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने गोलियां चला दीं। बस में हाईस्कूल के एक दर्जन से अधिक छात्र सवार थे। घटना के दौरान एक यात्री ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में बच्चे बस के फर्श पर लेटे और सीटों के बीच छिपते दिखाई दिए। इसी दौरान एक किशोर दूसरे से पूछता सुनाई दिया कि क्या उसके मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए बैलेंस है। गोलीबारी में बस चालक घायल हुआ। कांच टूटने से उसके शरीर पर चोटें आईं, जबकि छात्रों को चोट लगने की सूचना नहीं थी। घटना की खबर मिलते ही एक मां ने अपनी बेटी को फोन किया, जो अपनी मौसी के साथ कार से हाईस्कूल जा रही थी। महिला ने बताया कि बेटी की आवाज सुनकर और उसके सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर उसे राहत मिली। उसने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है और हिंसा स्कूलों तक पहुंचने का डर बना हुआ है।
विशेषज्ञ मोबाइल प्रतिबंध को बच्चों के लिए क्यों जरूरी मानते?
- मेक्सिको में अभिभावकों के राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष इस्राएल सांचेज ने सरकार के फैसले को कई साल के प्रयासों के बाद हुई प्रगति बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस नियम को सही तरीके से लागू करने के लिए माता-पिता के बीच जागरूकता अभियान चलाना और शिक्षकों को प्रशिक्षण देना जरूरी है। वाशिंगटन विश्वविद्यालय की न्यूरोविकास शोधकर्ता डॉक्टर लूसिया मैजिस-वाइनबर्ग ने भी इस पहल का समर्थन किया है।
- उन्होंने कहा कि तकनीक से बच्चों को जानकारी हासिल करने और दूसरे लोगों से जुड़ने में मदद मिलती है, लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। उनके मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों का ध्यान ज्यादा से ज्यादा समय तक बनाए रखने के लिए तैयार किए जाते हैं। इससे बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता पर असर, डिजिटल विवाद और दूसरी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इसलिए तकनीक के इस्तेमाल पर नियम बनाना जरूरी है।