फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal’s PM Balendra Shah may visit India this month

इस माह भारत आ सकते हैं नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह: सीमा विवाद से व्यापार संधि तक, किन मुद्दों पर चर्चा संभव?

Mon, 02 Nov 2026 09:30 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, काठमांडो।
आईएएनएस, काठमांडो। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 09:30 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह इस महीने के आखिर में नई दिल्ली आ सकते हैं। उनकी संभावित यात्रा से पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी 4 और 5 नवंबर को काठमांडू जाएंगे। इस दौरान बाढ़ राहत पैकेज, सीमा विवाद, व्यापार संधि और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अतिरिक्त हवाई प्रवेश बिंदुओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। क्या इस कूटनीतिक बातचीत से नेपाल की मांगों पर कोई ठोस सहमति बन पाएगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Nepal’s PM Balendra Shah may visit India this month
बालेंद्र शाह की भारत यात्रा से पहले काठमांडू पहुंचेंगे विक्रम मिसरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह इस महीने के आखिर में नई दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी का नेपाल दौरा बालेंद्र शाह की तैयारी के लिहाज से अहम होगा।

विज्ञापन


नेपाल और भारत ने सोमवार को एक साथ घोषणा की कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी 4 और 5 नवंबर को काठमांडू का दौरा करेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय और भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी अलग-अलग बयानों में कहा गया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान विक्रम मिस्री नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, "दोनों पक्ष नेपाल-भारत संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, ताकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया जा सके। मंत्रालय के अनुसार, विक्रम मिसरी नेपाल के वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, "भारत और नेपाल के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनमें सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। विदेश सचिव की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाएगी और व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने में मदद करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शाह की प्रस्तावित नई दिल्ली यात्रा के संभावित एजेंडे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

नेपाली अधिकारियों का कहना है कि नेपाल चाहता है कि प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा ठोस परिणाम लेकर आए और उन मुद्दों पर प्रगति हो, जिनमें उसे भारत के सहयोग की जरूरत है। नेपाल अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत से एक बड़े सहायता पैकेज की मांग कर सकता है। इसके अलावा नेपाल सीमा विवाद के समाधान, व्यापार संधि में संशोधन और भारत के रास्ते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अतिरिक्त हवाई प्रवेश बिंदुओं (एयर एंट्री प्वाइंट्स) जैसी मांगों पर भी प्रगति चाहता है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के सहयोग से जुड़े कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जा सकता है। बताया गया है कि नई दिल्ली ने पहले मई के दूसरे सप्ताह में विक्रम मिस्री को काठमांडू भेजने की योजना बनाई थी, ताकि प्रधानमंत्री शाह के नेतृत्व में बनी नई सरकार के साथ बातचीत की जा सके।


हालांकि प्रोटोकॉल से जुड़े कुछ कारणों का हवाला देते हुए वह यात्रा बाद में स्थगित कर दी गई थी। अब मिसरी की यह यात्रा भारत-नेपाल संबंधों में अगले चरण की बातचीत और प्रधानमंत्री शाह की संभावित भारत यात्रा के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करने वाली मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed