फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin holds telephonic conversation with pm Modi says Kremlin

Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत, यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

Fri, 16 Dec 2022 04:15 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 16 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में यूक्रेन संकट के समाधान के लिए चर्चा और कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया।

विज्ञापन
Russian President Putin holds telephonic conversation with pm Modi says Kremlin
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को टेलीफोन पर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन संकट समेत मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


इधर, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के समाधान के लिए चर्चा और कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया।
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर समरकंद में हुई अपनी बैठक के बाद, पीएम मोदी और पुतिन ने ऊर्जा सहयोग, व्यापार एवं निवेश, रक्षा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की जी-20 अध्यक्षता पर हुई चर्चा
पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत की जी-20 अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की भारत की अध्यक्षता में दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद जताई। साथ ही पीएम मोदी और पुतिन एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

बता दें, एक दिन पहले ही यह जानकारी सामने आई थी कि पीएम मोदी इस साल रूस में होने वाले भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पिछले साल इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा आए थे।


अमेरिका यह बोला
गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए पीएम मोदी के संदेश पर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि हम पीएम मोदी का समर्थन करते हैं और उन टिप्पणियों का स्वागत करेंगे। रूस के साथ जुड़ाव पर दूसरे देश अपना फैसला खुद लेंगे। हम युद्ध के प्रभावों को कम करने के लिए सहयोगियों के साथ समन्वय करना जारी रखते हैं। साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में भारत की भूमिका पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि कोई भी देश जो शांति में शामिल होने में रुचि रखता है और इस (रूस-यूक्रेन) युद्ध को समाप्त करने में रुचि रखता है, उसे यूक्रेनी भागीदारों के साथ घनिष्ठ साझेदारी में ऐसा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed