फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Putin called urgent meeting Over Nukes As Ukraine Plans Cruise Missile Attack

Russia War: यूक्रेन के क्रूज मिसाइल हमले की आशंकाओं ने रूस की बढ़ाई चिंता, पुतिन को बुलानी पड़ी सीक्रेट मीटिंग

Wed, 25 Sep 2024 11:22 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 11:22 PM IST
सार

Russia War: पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को रूस के अंदरूनी इलाकों में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है। जिसने रूस की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Russian President Putin called urgent meeting Over Nukes As Ukraine Plans Cruise Missile Attack
व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में शीर्ष सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है। यह बैठक यूक्रेन की ओर से संभावित क्रूज मिसाइल अटैक के चलते बुलाई गई है। माना जा रहा है कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बैठक में यूक्रेन के हमले के जवाब में परमाणु हमले की संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को रूस के अंदरूनी इलाकों में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है। जिसने रूस की चिंताओं को बढ़ा दिया है। पिछले सप्ताह ब्रिटेन ने कथित तौर पर रूस पर बमबारी करने के लिए अपनी 'स्टॉर्म शैडो' क्रूज मिसाइल के इस्तेमाल को मंज़ूरी दे दी थी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के लिए वाशिंगटन डीसी भी गए थे। दोनों नेताओं ने कथित तौर पर यूक्रेन द्वारा रूसी धरती पर उनके हथियारों के इस्तेमाल पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


वहीं रूसी खुफिया एजेंसी को इस बात की जानकारी थी कि, इन बैठकों में किस बात पर चर्चा हुई है। रूस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि, हम अपने परमाणु सिद्धांत में संशोधन करने की प्रक्रिया में हैं। ये सिद्धांत उन स्थितियों को तय करता है, जिनमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। रूस ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन को उकसाकर युद्ध को बढ़ावा देने वाला कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन अपने प्रशासन के सबसे शक्तिशाली अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगे की युद्ध रणनीति पर चर्चा करेंगे। पेसकोव ने कहा कि, इस बैठक में पहले राष्ट्रपति का भाषण होगा। उन्होंने आगे कहा कि, इस मीटिंग की बाकी बातें गुप्त रहने वाली हैं। 

इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम द्वारा यूक्रेन को रूसी धरती पर क्रूज मिसाइलों को दागने की अनुमति देने की खबरों पर पुतिन ने कहा था कि अगर नाटो की ओर से यूक्रेन को रूस के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई तो वह इसे युद्ध का ऐलान मानेंगे। उन्होंने कहा कि नाटो के इस कदम को वह उनके युद्ध में सीधे प्रवेश की तरह देखेंगे।  


रूस का परमाणु सिद्धांत  
रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है। रूस और अमेरिका मिलकर दुनिया के 88% परमाणु हथियारों को नियंत्रित करते हैं। रूस का वर्तमान परमाणु सिद्धांत व्लादिमीर पुतिन द्वारा चार साल पहले यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने से पहले निर्धारित किया गया था। वर्तमान सिद्धांत के अनुसार, रूस उस स्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है जब उस पर परमाणु हमला होता है या यदि पारंपरिक हमले से राज्य के अस्तित्व को खतरा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed