फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian police detained hundreds of people for attending unauthorised protest

रूस में स्वतंत्र चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 04 Aug 2019 02:07 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Russian police detained hundreds of people for attending unauthorised protest
रूस में विरोध प्रदर्शन - फोटो : social media

रूस की पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया है। ये लोग देश की राजधानी मॉस्को में विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्र चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। ये जानकारी एक निगरानी समूह ने दी है। ये लोग इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि मॉस्को सिटी काउंसिल चुनावों से निर्दलीय और विपक्षी उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। एक स्वतंत्र निगरानी समूह ओवीडी-इन्फो के अनुसार कम से कम 828 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने कहा है कि उसने 600 लोगों को हिरासत में लिया है और 1500 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जबकि प्रदर्शन के वीडियो में देखा जा सकता है कि विरोध प्रदर्शन में इससे भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


इसी तरह का विरोध प्रदर्शन बीते हफ्ते भी हुआ था। तब पुलिस ने कम से कम 1400 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था। साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों को छड़ी से भी मारा पीटा था। ओवीडी-इन्फो का कहना है कि हाल ही में हुए प्रदर्शन में भी पुलिस ने कई लोगों के साथ मारपीट की है। जिन लोगों के साथ मारपीट की गई है, उनमें इलेक्शन कमीशन के सदस्य अलेक्जेंडर स्वीडरस्की भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी मीडिया आउटलेट मीडियाजोन ने इस प्रदर्शन की ट्विटर पर एक वीडियो जारी की है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस जमीन पर लेटे प्रदर्शनकारियों को पीट रही है। ओवीडी-इन्फो के कोऑर्डिनेटर ग्रीगोरी डुरनोवो का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही हिरासत में लेना शुरू कर दिया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed