{"_id":"6239cb1e12a8c3021a46f5d2","slug":"russian-nobel-peace-prize-winner-dmitry-muratov-donates-medal-to-fund-for-ukrainian-refugees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेनी शरणार्थी : मदद के लिए मेडल नीलाम करेंगे दिमित्री मुराटोव, पिछले साल मिला था नोबल शांति पुरस्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेनी शरणार्थी : मदद के लिए मेडल नीलाम करेंगे दिमित्री मुराटोव, पिछले साल मिला था नोबल शांति पुरस्कार
Tue, 22 Mar 2022 06:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव अपना मेडल दान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए पैसे जुटाने के लिए वह अपना पदक नीलाम करेंगे।
विज्ञापन
दिमित्री मुराटोव
- फोटो : social media
विस्तार
रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के कारण बेघर हो गए यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए रूस के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने बड़ा कदम उठाया है। इन शरणार्थियों की मदद के लिए रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव अपना मेडल दान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए पैसे जुटाने के लिए वह अपना पदक नीलाम करेंगे। मंगलवार को उन्होंने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव को पिछले साल शांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।
विज्ञापन
रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव रूसी अखबार 'द नोवाया गजेटा' के प्रधान संपादक हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, रूस के संचार नियामक ने मार्च की शुरुआत में 10 स्थानीय मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी थी। रूसी संचार नियामक ने इन संस्थानों पर रूस के सैन्य अभियान को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाते हुए नोचिस भेजा था। इसमें रेडियो स्टेशन इको मोस्किवी और समाचार पत्र नोवाया गजेटा भी शामिल है।
विज्ञापन
दिमित्री मुराटोव के नाम से नोवाया गजेटा में छपे एक लेख में कहा गया है कि यूक्रेन के एक करोड़ लोगों से ज्यादा लोग शरणार्थी बन चुके हैं। नोवाया गजेटा और मैंने (मुराटोव) यूक्रेन के शरणार्थी कोष में 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक दान करने का फैसला किया है। मैं नीलामी करने वालों से कहता हूं और इस विश्व प्रसिद्ध पुरस्कार को नीलामी के लिए रखें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रूस ने बीती 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। युद्ध के 26 दिन बीतने के बाद भी रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के शहर और कस्बे पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। रूस के इन हमलो के कारण यूक्रेन के निवासी बेघर हो गए हैं।