{"_id":"5f4e23008ebc3e5437392657","slug":"russian-navy-battleship-with-crew-halted-in-lanka-hambantota-port","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी नौसेना के युद्धपोत चालक दल के साथ श्रीलंका के बंदरगाह में ठहरे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूसी नौसेना के युद्धपोत चालक दल के साथ श्रीलंका के बंदरगाह में ठहरे
Tue, 01 Sep 2020 04:06 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Hambantota Port
श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को बताया कि रूस के तीन नौसैनिक युद्धपोत श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह में रुके हैं और वहां उनके चालक दल के सदस्य आराम कर रहे हैं। श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि ये जहाज चालक दल के सदस्यों के विश्राम के लिए पहुंचे। रूस की पनडुब्बी निरोधक जहाज एडमिरल ‘ट्रिबूक’ और एडमिरल ‘विनोग्रादोव’ एवं समुद्री टैंकर ‘बोरिस बुटोमा’ सोमवार को इस दक्षिणी बंदरगाह पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार, रूसी चालक दल की गतिविधियां कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों के चलते सीमित कर दी गई हैं। रूसी चालक दल तीन सितंबर को यहां से रवाना होगा।
विज्ञापन