फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missiles hit Ukraine's Vinnytsia city, killing 12 people

Russia Ukraine War: रूसी मिसाइलों का यूक्रेन के विनित्सिया शहर पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत

Fri, 15 Jul 2022 01:14 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Jul 2022 01:14 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने टेलीग्राम पर लिखा, विनित्सिया पर हुए मिसाइल हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई गंभीर हैं। अभी उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Russian missiles hit Ukraine's Vinnytsia city, killing 12 people
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस यूक्रेन के बीच अनाज निर्यात समझौते पर हुई वार्ता में सभी बाधाएं दूर करने के रूसी वादे के ठीक दूसरे दिन रूस की मिसाइलों ने यूक्रेनी शहर विनित्सिया पर हमला कर दिया। इस हमले में एक छोटे बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने असैन्य आबादी वाले क्षेत्र में इस हमले को ‘आतंकी कार्रवाई’ बताया है। जेलेंस्की ने कहा, रूस हर दिन असैन्य क्षेत्रों में बमबारी कर रहा है। बच्चों को मार रहा है।

विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने टेलीग्राम पर लिखा, विनित्सिया पर हुए मिसाइल हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई गंभीर हैं। अभी उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मृतकों में एक छोटा बच्चा भी है। यह आतंकवाद का खुला कृत्य नहीं तो और क्या है? उधर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा, राजधानी कीव के दक्षिण-पश्चिम स्थित विनित्सिया शहर में तीन मिसाइल ने एक कार्यालय की इमारत को निशाना बनाया और आसपास के आवासीय भवनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिसाइल हमले से आग लग गई, जिससे पास के पार्किंग स्थल में 50 कार खाक हो गईं।
विज्ञापन


युद्ध में उन्नत क्षमता वाले ड्रोन लेने के प्रयास में रूस-यूक्रेन
रूस-यूक्रेन युद्ध की सार्वजनिक छवि बनाने में ड्रोन कैमरे से प्राप्त फुटेज का बड़ा हाथ है। इस युद्ध में ड्रोन की अहम भूमिका को देखते हुए दोनों ही देश इन मानवरहित विमानों (यूएवी) पर निर्भर हैं ताकि वे शत्रु के ठिकानों पर सटीकता से निशाना साध कर अपने तोपखाने से गोलाबारी कर सकें। लेकिन इस लंबे युद्ध में दोनों पक्षों के ड्रोन की संख्या घट गई है और अब वे ऐसे उन्नत ड्रोन बनाने या खरीदने का प्रयास कर रहे हैं जिसकी प्रणाली को जाम न किया सके और उनके इस्तेमाल से निर्णायक लाभ मिल सके। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान मॉस्को को सैकड़ों यूएवी दे सकता है। उधर, यूक्रेन शुरुआती तौर पर दो सौ नाटो-स्तरीय सैन्य ड्रोन खरीदना चाहता है और उसे इन मशीनों की 10 गुना अधिक जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की आजादी को उत्तर कोरिया ने दी मान्यता
उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध के समर्थन में, पूर्वी यूक्रेन स्थित दो अलगाववादी क्षेत्रों की आजादी को मान्यता दी है। ऐसा करने वाला वह दुनिया के कुछ देशों में से एक है। इसकी प्रतिक्रिया में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने उत्तर कोरिया से कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं और प्योंगयांग के निर्णय को यूक्रेन की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता पर हमला बताया है। बता दें, दोनों ही प्रांत 2014 में अलगाववादियों के कब्जे में थे और फरवरी में रूस के हमले से पहले ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनकी स्वतंत्रता को मान्यता दे दी थी। सीरिया ने भी उनकी स्वतंत्रता को मान्यता दी है।


अनाज समझौते से गिर सकती हैं गेहूं की कीमतें
रूस-यूक्रेन के बीच तुर्की में हुई वार्ता के बाद काला सागर से अनाज निर्यात फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। अगले सप्ताह रूस, यूक्रेन, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र एक समझौते पर दस्तखत करने वाले हैं। इस्तांबुल में हुई इस समझौता वार्ता के बाद दुनिया में अनाज और सूरजमुखी के तेल की विश्व स्तर पर बढ़ रही कीमतों पर लगाम लग सकेगी। इससे गेहूं की कीमतों में भी राहत देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed