फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian missile attack on Dnipro kills more than 25 Ukrainian citizens

Russian Maissile Attack: निप्रो पर रूसी मिसाइल हमले में 25 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों की मौत

Mon, 16 Jan 2023 05:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नीप्रो।
एजेंसी, नीप्रो। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 05:51 AM IST
सार

यूक्रेनी सेना प्रमुख जनरल वालेरी जैलुझनी ने बताया कि रूस शनिवार रात से ही देशभर में लगातार मिसाइल हमले कर रहा है। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक रूस 100 से ज्यादा मिसाइलें दाग चुका है।

विज्ञापन
Russian missile attack on Dnipro kills more than 25 Ukrainian citizens
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण-पू्र्वी यूक्रेन के शहर नीप्रो पर रविवार को हुए रूसी मिसाइल हमले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। मलबे से रविवार देर शाम तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। जेलेंस्की ने बताया कि हमले में 73 लोग घायल हुए हैं। 39 को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 43 की खोज की जा रही है।

विज्ञापन


यूक्रेनी सेना प्रमुख जनरल वालेरी जैलुझनी ने बताया कि रूस शनिवार रात से ही देशभर में लगातार मिसाइल हमले कर रहा है। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक रूस 100 से ज्यादा मिसाइलें दाग चुका है। जिनमें से 33 से ज्यादा मिसाइलें राजधानी कीव पर दागीं, जिनमें से 21 को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। वहीं, यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि नीप्रो में केएच-22 मिसाइल से हमला किया गया था। यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें इंटरसेप्ट नहीं कर पाता। 
विज्ञापन


ब्रिटेन भेजेगा चैलेंजर टैंक
 ब्रिटेन यूक्रेन को 14 चैलेंजर-2 टैंक देगा। ब्रिटेन ने पहली बार यूक्रेन को भारी हथियार देने का एलान किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के कार्यालय ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन को चैलेंजर-2 टैंक भेजकर ब्रिटेन यह साफ कर देना चाहता है कि यूक्रेन के लिए ब्रिटेन अब और ज्यादा समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed