{"_id":"6631af5abf6a7c3da604d409","slug":"russian-missile-attack-claims-many-lives-in-odesa-harry-potter-castle-engulfed-update-news-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine: रूस ने ओडेसा में किया मिसाइल हमला, पांच लोगों की मौत; 'हैरी पॉटर कैसल' भी तबाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine: रूस ने ओडेसा में किया मिसाइल हमला, पांच लोगों की मौत; 'हैरी पॉटर कैसल' भी तबाह
Wed, 01 May 2024 08:26 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 01 May 2024 08:26 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि हमला इस्कैंडर बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था। मिसाइल का मलबा और धातु के टुकड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
हैरी पॉटर कैसल भी तबाह
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच 26 महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। फिलहाल, यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच, एक बार फिर रूस की तरफ से मिसाइल हमला किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा में मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हमले में कई आवासीय भवनों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पहले भी किया था हमला
अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले रूसी सीमा से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर स्थित यूक्रेनी शहर खार्किव पर ग्लाइड बमों से हमला किया गया था। उस हमले में दो नागरिक घायल हो गए थे। इस हमले में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। यूक्रेन दो वर्षों से अधिक समय से रूसी आक्रमण को रोक रहा है। रूसी सेना आए दिन खार्किव और ओडेसा के प्रमुख शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन दागती रहती है।
विज्ञापन
कई बम विस्फोट हुए
यूक्रेन के एक अधिकारी ने हमले का वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह समुद्र के किनारे एक के बाद एक कई बम विस्फोट हुए। इससे भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के अनुसार, रूस के हमले में तबाह हुए भवनों में एक शैक्षणिक संस्थान भी था, जिसे बोलचाल की भाषा में 'हैरी पॉटर कैसल' के रूप में जाना जाता था। अधिकारियों ने इसके टावर और छतों की जलती हुईं तस्वीरें भी साझा की हैं।
विज्ञापन
मिसाइल का मलबा बरामद
अधिकारियों ने बताया कि हमला इस्कैंडर बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था। महाभियोजक एंड्री कोस्टिन ने बताया कि मिसाइल का मलबा और धातु के टुकड़े बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि घायलों में दो बच्चे और एक गर्भवती महिला थी।
20 भवनों को पहुंचा नुकसान
कोस्टिन ने कहा कि करीब 20 आवासीय भवनों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे हालात और बिगड़ गए। एक अलग घटना को लेकर रूसी अधिकारियों ने क्रीमिया में यूक्रेन द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले को रोकने में सफलता का दावा किया है।