{"_id":"622b4453ba6f01262166c844","slug":"russian-man-fills-entire-fridge-with-big-mac-meals-of-mcdonald-after-its-closure-in-russia-amid-ukraine-invasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस: मैक्डॉनल्ड्स ने काम बंद करने का किया एलान, इस शख्स ने बर्गर से भर लिया अपना फ्रिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस: मैक्डॉनल्ड्स ने काम बंद करने का किया एलान, इस शख्स ने बर्गर से भर लिया अपना फ्रिज
Fri, 11 Mar 2022 07:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:31 PM IST
सार
यूक्रेन पर हमले की वजह से कई नामीगिरामी ब्रांड्स के साथ फास्टफूड रेस्तरां कंपनी मैक्डॉनल्ड्स ने भी यहां अपना काम बंद कर दिया है। कंपनी के रूस में लगभग 850 रेस्तरां थे।
विज्ञापन
McDonalds
- फोटो : Unsplash
विस्तार
फास्टफूड चेन मैक्डॉनाल्ड्स ने यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस में अपना कारोबार बंद करने का एलान किया है। इसके बाद इस रेस्तरां का खाना बहुत पसंद करने वाले एक शख्स ने मैक्डॉनल्ड के बर्गर से अपना फ्रिज भर लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक फोटो में इसके फ्रिज में कम से कम 50 बर्गर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्डॉनल्ड्स ने मंगलवार को एलान किया था कि वह रूस में अपने रेस्तरां अस्थायी तौर पर बंद कर रहा है। कंपनी के कुल राजस्व का लगभग नौ फीसदी हिस्सा रूस से आता है। इसके बर्गर और अन्य फूड आइटम पसंद करने वाले लोग यह खबर सुनते ही रेस्तराओं पर उमड़ पड़े। एक वीडियो में ड्राइव थ्रू में कारों की लंबी कतार नजर आ रही है।
विज्ञापन
इसी बीच रूस की कई ऑनलाइन ऑक्शन वेबसाइट्स पर मैक्डॉनल्ड्स के बर्गर आदि भी बेचे जा रहे हैं जो अब देश में कहीं उपलब्ध नहीं हैं। एक व्यक्ति ने एक बिग मैक मील की कीमत 250 पाउंड (लगभग 25,514 रुपये) रखी है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति मैक्डॉनल्ड्स के तीन बैग 639 पाउंड (लगभग 63,937 रुपये) में बेचने की पेशकश कर रहा है।
मैक्डॉनल्ड्स के अलावा स्टारबक्स, कोकाकोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक ने भी मंगलवार को रूस में अस्थायी तौर पर कारोबार बंद करने का एलान किया था।