{"_id":"644ff3eb42f96f2ffe058bf8","slug":"russian-freight-train-derails-after-explosive-device-detonates-on-track-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: यूक्रेनी सीमा पर विस्फोट के बाद पटरी से उतरी रूसी मालगाड़ी; विस्फोटक उपकरण का कर रही थी परिवहन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: यूक्रेनी सीमा पर विस्फोट के बाद पटरी से उतरी रूसी मालगाड़ी; विस्फोटक उपकरण का कर रही थी परिवहन
Mon, 01 May 2023 10:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 01 May 2023 10:46 PM IST
सार
इस हादसे की पुष्टि ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने खुद की है। गवर्नर ने कहा कि एक रूसी मालगाड़ी सोमवार को यूक्रेन की सीमा से लगे ब्रांस्क के पश्चिमी क्षेत्र में एक विस्फोटक के बाद पटरी से उतर गई।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Social Media
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से भी ज्यादा समय से जंग जारी है। इस जंग के थमने के हाल फिलहाल में कोई आसार नजर नहीं आ रहा। इस बीच, सामने आया है कि रूस में यूक्रेन सीमा के नजदीक एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा ब्रांस्क और उनेचा शहर के बीच में हुआ। यहां मालगाड़ी एक विस्फोट के बाद पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी में विस्फोटक उपकरण ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे की पुष्टि ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने खुद की है। गवर्नर ने कहा कि एक रूसी मालगाड़ी सोमवार को यूक्रेन की सीमा से लगे ब्रांस्क के पश्चिमी क्षेत्र में एक विस्फोटक के बाद पटरी से उतर गई। उन्होंने टेलीग्राम पर एक चैनल के माध्यम से कहा कि एक अज्ञात विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस हादसे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ब्रांस्क क्षेत्र में एक ट्रेन के कई टैंकर जमीन में उल्टे पड़े हुए दिख रहे हैं। साथ ही वहां धुआं उड़ता भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले 14 महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। बीते साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का एलान किया था। तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे 'सैन्य अभियान' बताया था।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संघ के अन्य सदस्यों की तरह चीन और भारत ने रूस की निंदा नहीं की है। हालांकि, उसने मॉस्को के दावों को भी मान्यता नहीं दी है। लेकिन, उसने रूस के साथ राजनीतिक, व्यापारिक और सैन्य संबंधों को मजबूत किया है।