फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Foreign Minister Sergei Lavrov says UN press conference we ready to work with any American leader

Russia-US: 'हम किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करेंगे', ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के सवाल पर बोले लावरोव

Thu, 18 Jul 2024 04:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 04:50 AM IST
सार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हम किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने के लिए तैयार रहेंगे, जिसे अमेरिका के लोग चुनेंगे और जो न्यायसंगत, पारस्परिक रूप से सम्मानजनक बातचीत में शामिल होने के इच्छुक होंगे। 

विज्ञापन
Russian Foreign Minister Sergei Lavrov says UN press conference we ready to work with any American leader
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव से पहले रूस ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने के लिए तैयार है, लेकिन तब, जब वह नेता न्यायसंगत हो और पारस्परिक रूप से सम्मानजनक बातचीत में शामिल होने का इच्छुक हो। 

विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र प्रेस वार्ता की। इस दौरान उनसे मॉस्को और वाशिंगटन के बीच संबंधों को लेकर सवाल किया गया, जिसमें कहा गया कि अगर डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में दोबारा चुने जाते हैं और राष्ट्रपति जो बाइडन हारते हैं तो दोनों देशों के बीच संबंध कैसे रहेंगे। इसका जवाब देते हुए लावरोव ने कहा कि, हम किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करेंगे और काम करने के लिए तैयार रहेंगे, जिसे अमेरिकी लोग चुनते हैं और जो न्यायसंगत, पारस्परिक रूप से सम्मानजनक बातचीत में शामिल होने के इच्छुक होंगे।
विज्ञापन


लावरोव ने कहा कि हमने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के सत्ता में रहने के दौरान मॉस्को पर बार-बार अमेरिकी प्रतिबंध लगाए गए। हालांकि, उस समय मॉस्को और वाशिंगटन के बीच उच्चतम स्तर पर बातचीत चल रही थी। फिलहाल, ऐसी कोई बातचीत नहीं चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप के साथी सीनेटर जेडी वेंस यूक्रेन को अमेरिकी सहायता के कट्टर विरोधी हैं। लावरोव से वेंस के बारे में सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने वेंस की स्थिति की प्रशंसा की। कहा कि वह शांति के पक्ष में हैं। अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी गई सहायता को समाप्त करने के पक्ष में हैं। हम यही चाहते हैं कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद कर दे तो युद्ध समाप्त हो जाएगा। 


बता दें कि रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने मई 2023 में कहा था कि अगर वह दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में समाप्त कर सकते हैं। उनके इस बयान का रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी स्वागत किया था। वहीं, ट्रंप भी कई बार पुतिन की प्रशंसा करते हुए देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed