फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian foreign minister attacked ukraine president zelenskyy world News update

UN: ‘अगर जेलेंस्की बातचीत को तैयार नहीं तो क्या रूस यूक्रेनी सरकार से बात करे’, रूसी विदेश मंत्री का बयान

Sun, 24 Sep 2023 03:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 03:35 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक संवादताता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगर जेलेंस्की रूस के साथ बातचीत को रोकने वाले अपने आदेश वापस लेगा तो क्या रूस यूक्रेनी सरकार से बात करेगा। जेलेंस्की दुनिया भर में सिर्फ पैसे और हथियार मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
Russian foreign minister attacked ukraine president zelenskyy world News update
Sergey Lavrov - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन के खिलाफ खींचतान लगातार जारी है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने न्यूयॉर्क पहुंचे रूसी विदेश मंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने यूक्रेन के साथ-साथ अमेरिका पर भी खुले तौर पर हमला किया। उनका कहना है कि जेलेंस्की दुनिया भर में सिर्फ पैसा और हथियार ही मांग रहे हैं। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को एक संवादताता सम्मेलन में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि शांति के लिए यूक्रेन का व्यवाहार यथार्थवादी है। अगर जेलेंस्की रूस के साथ बातचीत को रोकने वाले अपने आदेश वापस लेगा तो क्या रूस यूक्रेनी सरकार से बात करेगा। जेलेंस्की दुनिया भर में सिर्फ पैसे और हथियार मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका संघर्षों को बढ़ावा दे रहा है
लावरोव ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने वाली सरकारें दुनिया को लोकतंत्र और निरंकुशता में विभाजित करने के प्रयासों में शामिल थीं। अमेरिका और उसके अधीनस्थ पश्चिमी समूह लगातार संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं। यह मानवता को विभाजित करता है। उनका कहना है कि आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विश्वास बहाली का समय आ गया है। रूसी सेना इसके लिए तैयार है और वह मदद करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रीस्तरीय बैठक के दौरान भी साधा था निशाना
एक दिन पहले, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तीय बैठक में भी लावरेव आक्रमक थे। बैठक में सबसे पहले तो उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद दिया। लावरोव का कहना था कि परिषद के कारण परमाणु आपदा से भरा एक नया विश्व युद्ध टल गया। अमेरिका पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि शीत युद्ध की समाप्ति के कारण दुर्भाग्य से अमेरिका ने एकल नेतृत्व किया। अमेरिका ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को नजरअंदाज करता रहा। यूएसएसआर के पतन के बाद अमेरिका का यूक्रेन में हस्तक्षेप बढ़ गया। 2013 में न्यूलैंड में पश्चिम की ओर से कीव में यूक्रेनी राजनेताओं को तैयार करने पर पांच अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे।


यूक्रेन ने कूड़े में फेंकी गई चीजों से तैयार कर लिए हथियार
इस बीच सामने आया है कि यूक्रेन ने रूस को मात देने के लिए कचरे में फेंकी गई चीजों से हथियारों का जखीरा तैयार कर लिया है। यूक्रेन के सबसे बड़ी स्टील प्लांट में स्टीलवर्कर्स हॉवित्जर, रडार और मोर्टार लॉन्चर जैसी एडवांस सिस्टम की नकल करने के लिए स्क्रैप लकड़ी, मेटल और प्रयुक्त टायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेटिनवेस्ट के मजदूरों ने यूक्रेनी सैनिकों के लिए 250 से अधिक हथियार तैयार किए हैं। इन स्टीलवर्कर्स ने पिछले फरवरी से इस पर काम करना शुरू कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed