{"_id":"6887a392f909a2be060eba96","slug":"russian-fm-sergey-lavrov-on-future-relations-with-west-says-things-will-not-be-the-same-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: 'अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा', रूस के विदेश मंत्री लावरोव की पश्चिमी देशों को दो टूक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: 'अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा', रूस के विदेश मंत्री लावरोव की पश्चिमी देशों को दो टूक
Mon, 28 Jul 2025 09:51 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
सर्गेई लावरोव, रूसी विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को स्पष्ट रूप से कहा कि पश्चिमी देश एक दिन फिर से मास्को से रिश्ते बहाल करना चाहेंगे, लेकिन तब तक हालात पूरी तरह बदल चुके होंगे और अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि, मुझे किसी से बचने की कोई जरूरत नहीं लगती। अगर कोई आपसे बच रहा है, आपका बहिष्कार कर रहा है, आपके बोलने के दौरान बाहर जा रहा है, तो उन्हें ऐसा करने दीजिए, लेकिन एक दिन वे इससे उब जाएंगे और जब वे हमसे संवाद करना चाहेंगे, तो सब कुछ वैसा नहीं रहेगा जैसा पहले था।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सर्गेई ने यह भी कहा कि जब पश्चिम रूस से संबंध फिर बहाल करना चाहेगा, तो मास्को बहुत सावधानी से इस बात का मूल्यांकन करेगा कि यह रिश्ते किन सिद्धांतों पर आधारित होंगे। लावरोव ने पश्चिमी देशों की "गंभीर अविश्वसनीयता" पर भी सवाल उठाया और उन्हें विश्वासघात और पाखंड का प्रतीक बताया। उन्होंने फरवरी 2014 की कीव की राजनीतिक उथल-पुथल का भी हवाला दिया। जिसमें जर्मनी, पोलैंड और फ्रांस के अधिकारियों ने कथित तौर पर अपने वादों का उल्लंघन किया। साथ ही उन्होंने अप्रैल 2022 की स्थिति का जिक्र किया जब पश्चिमी देशों ने इस्तांबुल समझौतों को तोड़कर यूक्रेन पर दबाव डाला ताकि युद्ध लंबा चले और रूस कमजोर हो।
विज्ञापन
रूसी विदेशमंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है। जब रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रविवार की रात रूस के हवाई क्षेत्र में यूक्रेन के लगभग 100 ड्रोन प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से अधिकांश को मार गिराया गया। मंत्रालय के अनुसार, ब्रांस्क, स्मोलेंस्क और कलुगा क्षेत्रों में 67 ड्रोनों को मार गिराया गया। दक्षिणी रूस में वोल्गोग्राद, रोस्तोव, वोरोनिश और कुर्स्क क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीमिया प्रायद्वीप को निशाना बनाकर 30 अतिरिक्त यूएवी को रोका गया। कई अन्य को मास्को के पास और निजनी नोवगोरोड, ओर्योल और तांबोव क्षेत्रों में मार गिराया गया।