{"_id":"5f3483dd8ebc3e4adb19956a","slug":"russian-coronavirus-vaccine-sputnik-v-production-begins-first-batch-will-come-in-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस निर्मित कोरोना की पहली वैक्सीन 'स्पूतनिक वी’ का उत्पादन शुरू, पहला बैच दो सप्ताह में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस निर्मित कोरोना की पहली वैक्सीन 'स्पूतनिक वी’ का उत्पादन शुरू, पहला बैच दो सप्ताह में
Thu, 13 Aug 2020 05:35 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ का पहला बैच दो सप्ताह के भीतर आ जाएगा। रूस के स्वास्थ्यमंत्री मिखाइल मुरास्खो का कहना है कि पहले चरण में वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों और उसके बाद शिक्षकों को लगाई जाएगी। रूस की कंपनी सिस्टेमा ने उत्पादन शुरू कर दिया है। सरकार की योजना है कि अक्तूबर में वैक्सीन को पूरे रूस में बड़े पैमाने पर लॉन्च कर दिया जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2021 से वैक्सीन का पूर्ण रूप से वितरण शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
ऐप से होगी वैक्सीन की निगरानी
स्वास्थ्यमंत्री के अनुसार ट्रेसिंग ऐप भी तैयार हो रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखेगा। ऐप से उन लोगों पर भी नजर रखी जाएगी, जिन्हें ये वैक्सीन लग गई है। अगर उन्हें किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होती है तो इसकी सूचना क्षेत्रीय स्तर के स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी। वैक्सीन का नाम दुनिया के पहले सैटेलाइट स्पूतनिक केनाम पर रखा गया है, जिसे सोवियत संघ ने लॉन्च किया था।
विज्ञापन