फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian army attack Mariupol steel plant where ukraine soldiers hiding

यूक्रेन पर हमला: रूसी सैनिकों ने मारियुपोल इस्पात संयंत्र पर किया हमला, करीब 2000 यूक्रेनी फौजी ले रहे लोहा 

Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मारियूपोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मारियूपोल Published by: Amit Mandal Updated Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
सार

संयंत्र पर धावा नहीं बोलने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश देने के करीब दो हफ्ते बाद रूसी सेना ने यह हमला किया।

विज्ञापन
Russian army attack Mariupol steel plant where ukraine soldiers hiding
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के मारियुपोल में प्रतिरोध का आखिरी स्थान माने जा रहे एक इस्पात संयंत्र पर रूसी सैनिकों ने मंगलवार को धावा बोल दिया। यूक्रेनी रक्षकों ने यह जानकारी दी। संयंत्र के नीचे मौजूद बंकर से पिछले सप्ताह निकाले गए दर्जनों नागरिकों के यूक्रेन के नियंत्रण वाले अपेक्षाकृत एक सुरक्षित शहर में पहुंचने के कुछ ही देर बाद यह हमला शुरू हुआ।

विज्ञापन


यूक्रेन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वयक ओस्नात लुबरानी ने कहा कि 101 महिलाएं, पुरुष, बच्चे और वृद्ध लोग आखिरकार बंकर से निकल सकें, जो अजोवस्ताल स्टीलवर्क्स के नीचे है। वे लोग दो महीनों से वहां शरण लिए हुए थे। हालांकि, जो लोग वहीं रह गये उनके लिए अच्छी खबर नहीं है। यूक्रेनी सैनिकों ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने संयंत्र पर हमले शुरू कर दिये हैं।
विज्ञापन


यूक्रेन के अजोव रेजिमेंट के उप कमांडर स्वीयात्सलाव पालमर ने कहा कि रूसी सैनिक बख्तरबंद वाहनों और टैंक की मदद से जोरदार हमला कर रहे हैं। यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री इरयाना वेरेशचुक ने कहा कि संयंत्र के अंदर छिपे यूक्रेनी लड़ाकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन रूसी अनुमानों के मुताबिक यह संख्या हफ्ते भर पहले 2,000 थी और ऐसी खबरें हैं कि उनमें से 500 घायल हैं। सैकड़ों की संख्या में नागरिक भी वहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालमर ने मैसेज भेजने वाले ऐप टेलीग्राम पर कहा कि हमले को नाकाम करने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। लेकिन हम वहां फंसे नागरिकों को निकालने और सुरक्षित बाहर लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात भर संयंत्र पर रूसी नौसेना के तोपखाने ने गोलाबारी की और हवाई हमले किए। हमले में दो महिलाएं मारी गईं और 10 नागरिक घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed