{"_id":"5e3f5ec08ebc3ee60e768335","slug":"russian-army-accuses-israel-of-endangering-lives-of-passengers-of-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी सेना ने इस्राइल पर विमान यात्रियों के जीवन को संकट में डालने का लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूसी सेना ने इस्राइल पर विमान यात्रियों के जीवन को संकट में डालने का लगाया आरोप
Sun, 09 Feb 2020 06:52 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
रूसी सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी सेना ने शुक्रवार को इस्राइल पर दमिश्क में हवाई हमले करने के दौरान सीरियाई विमान रोधी हमले से बचने के लिए ढाल के तौर पर एक यात्री विमान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने एक बयान में कहा कि इस्राइली वायु सेना ने बृहस्पतिवार को स्थानीय समय के अनुसार तड़के लगभग दो बजे राजधानी क्षेत्र के पास लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिस पर सीरिया की ओर से जवाबी हमला किया गया था।
विज्ञापन
कोनाशेनकोव ने बयान में एयरलाइन या उड़ान संख्या का नाम लिए बिना कहा कि इस्राइली विमानों के हमले के समय एक एयरबस-320 विमान उतरने वाला था। मंत्रालय ने कहा कि दमिश्क हवाई अड्डे पर वायु यातायात नियंत्रकों की ‘तुरंत कार्यवाई’ के कारण तेहरान से आ रहा यह विमान सीरिया के प्रांत लटाकिया में रूस द्वारा संचालित हमीमिम एयरबेस पर सुरक्षित उतर गया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने आरोप लगाया कि ‘सैन्य हवाई अभियान के दौरान सीरियाई बलों के जवाबी हमले को रोकने के लिए यात्री विमान का इस्तेमाल ढाल के तौर पर करना इस्राइली वायुसेना की आदत बन गई है।’
विज्ञापन