Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russian ambassador alexander darchiev dies at 66

अमेरिका में रूसी राजदूत का निधन: 66 साल की उम्र में अलेक्जेंडर ने ली अंतिम सांस, कैसा रहा कूटनीतिक सफर?

Thu, 12 Nov 2026 01:07 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 01:07 AM IST
सार

अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर डार्चिएव का 66 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि उनका निधन 11 नवंबर को हुआ। वह मार्च 2025 से अमेरिका में रूस के राजदूत थे। इससे पहले 2014 से 2021 तक कनाडा में भी रूस के राजदूत रह चुके थे।
 

विज्ञापन
russian ambassador alexander darchiev dies at 66
अलेक्जेंडर डार्चिएव नहीं रहे - फोटो : @ANI/अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर डार्चिएव का 66 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर बताया कि डार्चिएव का निधन 11 नवंबर को हुआ। हालांकि, उनके निधन की वजह नहीं बताई गई है। मंत्रालय ने उनके जाने पर दुख जताते हुए कहा कि रूस ने एक अनुभवी राजनयिक और अच्छे सहयोगी को खो दिया है।
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
रूसी विदेश मंत्रालय ने डार्चिएव को अमेरिका के मामलों का जानकार और अनुभवी राजनयिक बताया। मंत्रालय के नेतृत्व और कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक जताया। बयान में कहा गया, 'हमने एक असाधारण राजनयिक, अनुभवी नेतृत्वकर्ता, अच्छे सहयोगी और मार्गदर्शक को खो दिया है।' मंत्रालय ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही कहा कि डार्चिएव की यादें हमेशा उनके दिलों में रहेंगी।
विज्ञापन


अमेरिका में कब से राजदूत थे डार्चिएव?
अलेक्जेंडर डार्चिएव मार्च 2025 से अमेरिका में रूस के राजदूत की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल ऐसे समय में रहा, जब रूस और अमेरिका के रिश्तों में कुछ सुधार देखने को मिल रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ बातचीत शुरू की थी। इसी दौरान अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली मदद भी कम कर दी थी। डार्चिएव रूस की विदेश नीति के अहम राजनयिकों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांगो में आईएस से जुड़े विद्रोहियों का खूनी हमला: 22 लोगों की हत्या और 10 का अपहरण; क्या है पूरा मामला?


रूस-अमेरिका संबंधों के जानकार थे डार्चिएव?
डार्चिएव को अमेरिका के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता था। पश्चिमी देशों की नीतियों की आलोचना करने के लिए भी वह जाने जाते थे। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने रूस की विदेश नीति के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक में काम किया। अमेरिका में राजदूत बनने से पहले वह रूसी विदेश मंत्रालय के नॉर्थ अटलांटिक विभाग के प्रमुख थे। इस विभाग में रहते हुए उन्होंने अमेरिका से जुड़े मामलों पर काम किया था।

कनाडा में भी संभाल चुके थे राजदूत की जिम्मेदारी
अमेरिका से पहले डार्चिएव कनाडा में रूस के राजदूत रह चुके थे। उन्होंने 2014 से 2021 तक इस पद पर काम किया। इसके बाद उन्हें अमेरिका में राजनयिक जिम्मेदारी मिली। अमेरिका और कनाडा में काम करने के कारण उन्हें उत्तरी अमेरिका से जुड़े मामलों का लंबा अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed