फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War from Day 28 Russia Said will use nuclear weapons if faced with an existential threat

रूस की चेतावनी : 'हमारे अस्तित्व पर मंडराया खतरा तो करेंगे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल' 28 दिन से जारी जंग का अंत नहीं

Wed, 23 Mar 2022 08:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 23 Mar 2022 08:39 AM IST
सार

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व के लिए खतरा मंडराएगा। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War from Day 28 Russia Said will use nuclear weapons if faced with an existential threat
Ukraine Russia War - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस व यूक्रेन के बीच बीते 28 दिनों से जारी जंग खतरनाक दौर में प्रवेश करती जा रही है। इसे रोकने में अब तक के प्रयास नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। न यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की रूस के सामने समर्पण को तैयार हैं न राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जंग रोकने को। अब रूस ने चेतावनी दी है कि यदि उसके अस्तित्व पर संकट मंडराया तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से पीछे नहीं हटेगा। 

विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को सीएनएन इंटरनेशनल से कहा कि यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व के लिए खतरा मंडराएगा। पेसकोव ने कहा कि घरेलू सुरक्षा के लिए हमारी एक व्यवस्था है। इसमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के नियम तय हैं। ये नियम कोई भी पढ़ सकता है। इनमें तय है कि यदि हमारे देश के अस्तित्व पर संकट हो तो नियमानुसार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


क्रेमलिन के प्रवक्ता ने यह बात तब कही जब उनका साक्षात्कार करने वाले क्रिस्टियन अमानपोर ने पूछा कि क्या वह इस बात से आश्वस्त हैं कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में परमाणु हथियारों का विकल्प नहीं चुनेंगे? याद रहे, 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के चार दिन बाद ही पुतिन ने देश की सामरिक परमाणु इकाई को हाईअलर्ट कर दिया था। उनके इस कदम से पूरी दुनिया चौंक गई थी। इसे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की परोक्ष धमकी माना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेसकोव के बयान पर जब अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन की प्रतिक्रिया चाही गई तो उसके प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस का परमाणु राग खतरनाक है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न देश को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन जंग को लेकर पेंटागन को अभी अपनी रणनीति बदलने की जरूरत नहीं है। हालात पर हम लगातार नजर रखे हुए हैं। 

रूस के पास दुनिया में सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार है। यूक्रेन पर हमले के बाद से वह विश्व में लगभग अलग थलग पड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed