फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia vladimir putin elected as president will affect entire world

पुतिन चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति, जीत से रूस और दुनिया पर पड़ेंगे ये असर

Mon, 19 Mar 2018 08:35 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Russia vladimir putin elected as president will affect entire world
रविवार को भारी मतों के अंतर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जीत मिल गई। अब वह चौथी बार राष्ट्रपति के पद पर काबिज होंगे। जीत के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद कहा है और नई उपलब्धियों के वादे किए हैं। 
विज्ञापन


अपने धन्यवाद भाषण में पुतिन ने कहा- आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं यहां (मॉस्को) जमा हुए लोगों और पूरे देश में मौजूद हमारे समर्थकों से कहना चाहता हूं कि इस परिणाम के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 
विज्ञापन


लेकिन पुतिन की इस जीत के कई मायने भी है। रूस के शीर्ष पद पर 2024 तक काबिज होने से रूस और दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेंगे यह सवाल हम सब के जहन में होगा। हम आपको बता रहे हैं पुतिन की जीत से रूस और दुनिया पर क्या-क्या असर पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. सोवियत विघटन के बाद रूस और पश्चिम के रिश्ते सबसे खराब स्थिति में हैं। हालांकि इस भारी जीत के बाद पुतिन अमेरिका के साथ अपने रिश्ते सुधारने के लिए कदम आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं इटली और जर्मनी में पुतिन समर्थक नेताओं की जीत से पश्चिम देशों की ओर से रूसी हैकिंग और प्रोपेगैंडा के आरोप लगाए जा सकते हैं जिससे नई शीत युद्ध स्थिति बन सकती है।

2. मिसाइल हमलों से बच सकने वाले नए परमाणु हथियार विकसित करने के पुतिन के दावे से स्पष्ट है कि वे दुनिया में धाक बनाए रखने के लिए रूस की ताकत बढ़ाने को तत्पर हैं।

3. सीरिया में अवैध अमेरिकी नेतृत्व वाली दखलअंदाजी पर भूराजनीतिक और सैन्य विजय को देखते हुए वहां से रूस के जल्द हटने की उम्मीद नहीं है। वहीं वह तेल हित वाले लीबिया जैसे क्षेत्रों में सेनाएं तैनात कर सकता है।

4.नई जीत से पुतिन रूस में कुछ बड़े सुधारात्मक फैसले ले सकते हैं जिसकी लंबे समय से जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन किफायती आवास में विस्तार और स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार से लड़ने जैसे कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। वहीं पेंशन प्रणाली और सुरक्षा क्षेत्र में कमी देखने को मिल सकती है।


5. रूस के कानून के अनुसार पुतिन 2024 के बाद सत्ता में वापस नहीं आ सकते हैं मगर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वे नियमों में बदलाव कर सकते हैं या एक ऐसे उत्तराधिकारी को नियुक्त कर सकते हैं जिसके पीछे से वे शासन कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed