Russia-Ukraine War: 'रूस हर उस बम का भार महसूस करेगा जिसे उसने यूक्रेन पर गिराया', जेलेंस्की की पुतिन को चेतावनी
यूक्रेन में हजारों लोगों की मौत और भारी तबाही के बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं आया है जिससे लग सके कि अब युद्ध समाप्त हो जाएगा। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी झुकने के लिए तैयार नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन महीने पूरे होने में अब मात्र तीन दिन रह गए हैं। इतने लंबे समय के संघर्ष के बावजूद दोनों देशों में कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, इस युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से को बड़े पैमाने पर घेर लिया गया है औक एक-एक कर कई शहरों पर कब्जा करने की कोशिश में लगा है। वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए उस समय बुरी खबर आई जब मारियूपोल में यूक्रेन का आखिरी किला भी ढह गया और 1000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों ने पुतिन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं भारी नुकसान झेलने के बाद अब जेलेंस्की ने रूस से मुआवजे की मांग कर दी है। साथ ही जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस हर उस बम का भार महसूस करेगा जिसे उसने यूक्रेन पर गिराया है। आइए 10 प्वॉइंट्स में जानते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध में अभी क्या चल रहा है...
पड़ोसी देशों ने बढ़ाया रूस पर दबाव
पड़ोसी देश फिनलैंड और स्वीडन अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन कर दिया है। ऐसे में रूस खुद पर दबाव महसूस करने लगा है। रूस ने फिनलैंड से लगने वाली पश्चिमी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाने का फैसला किया है।
रूस ने यूक्रेन में की नई पीढ़ी के शक्तिशाली लेजर हथियारों की तैनाती
मैरियूपोल पर कब्जे के बाद रूस ने यूक्रेन में नई पीढ़ी के शक्तिशाली लेजर हथियारों की तैनाती की है। इसके सहारे वह पश्चिम से यूक्रेन को सप्लाई किए गए ड्रोन को नष्ट करेगा।