फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrain Russia War Update Volodymyr Zelensky Visit Kyiv Plan to End War With Russia Updates

Ukraine War: अब थमेगी ढाई साल से चल रही रूस-यूक्रेन जंग, जेलेंस्की ने बनाई खास योजना; बाइडन-ट्रंप को बताएंगे

Mon, 23 Sep 2024 08:44 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 23 Sep 2024 08:44 AM IST
सार

जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ-साथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष अपने प्रस्ताव को रखेंगे। वह इस प्रस्ताव को विक्ट्री प्लान यानी 'जीत की योजना' नाम दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Ukrain Russia War Update Volodymyr Zelensky Visit Kyiv Plan to End War With Russia Updates
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच ढाई साल से अधिक समय से जंग जारी है। यह युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए एक योजना भी बनाई है। अब इसी योजना को रखने के लिए वह रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे।

विज्ञापन


विक्ट्री प्लान तैयार
जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ-साथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष अपने प्रस्ताव को रखेंगे। वह इस प्रस्ताव को विक्ट्री प्लान यानी 'जीत की योजना' नाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बाइडन को लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल के लिए मना सकते हैं जेलेंस्की
जंग को होते-होते ढाई साल हो गए हैं। मॉस्को पूर्वी यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कीव रूस के कुर्स्क क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रहा है। वहीं, कीव कई हफ्तों से पश्चिम पर दबाव डाल रहा है कि उसे रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति दी जाए, लेकिन अबतक कोई फायदा नहीं हुआ है। ऐसे में जब यूक्रेनी राष्ट्रपति गुरुवार को बाइडन से व्हाइट हाउस में मिलेंगे, तब वह उनका मन बदलवाने की कोशिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारखाने का किया दौरा
अमेरिका के पहले चरण के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक कारखाने का दौरा किया, जहां 155 मिमी तोपखाने के गोले का उत्पादन होता है। उन्होंने इस दौरे की रविवार को एक्स पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह कारखाने के कर्मचारियों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही लिखा, 'मैंने कारखाने के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अमेरिका की अपनी यात्रा शुरू की। उत्पादन में तेजी आई है। ऐसी जगहों पर आप वास्तव में महसूस कर सकते हैं कि लोकतांत्रिक दुनिया जीत सकती है।'

आने वाले दिन तय करेंगे...
इसके बाद वह न्यूयॉर्क और वाशिंगटन जाएंगे। जेलेंस्की ने कहा कि आने वाले सप्ताह तय करेंगे कि हजारों लोगों को मारने वाली 30 महीने से अधिक की लड़ाई कैसे समाप्त होगी। उन्होंने कहा, 'अब यह तय किया जा रहा कि राज्य के नेताओं की वर्तमान पीढ़ी की विरासत क्या होगी, जो ऊंचे पदों पर बैठे हैं।'

हथियारों के इस्तेमाल की मिलेगी अनुमति?
यात्रा से पहले जेलेंस्की ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने कीव को लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है क्योंकि उन्हें संघर्ष बढ़ने का डर है। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने कहा, 'हमने बाइडन के साथ भविष्य में अपने संबंधों को लेकर कुछ फैसले लिए हैं। उन्होंने बाद में अपना दृष्टिकोण बदल दिया।'

क्या है योजना?
बाइडन के एक करीबी सलाहकार ने इस महीने कहा था कि अमेरिकी नेता अपने बचे समय का इस्तेमाल यूक्रेन को प्रबल करने के लिए करेंगे। हालांकि, यूक्रेन की योजना का कोई विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। जेलेंस्की का कहना है कि बाइडन इस योजना को पूरी तरह से जानने वाले पहले विदेशी नेता होंगे। इसके अलावा, इसे हमारे सहयोगी देशों के सभी नेताओं के सामने भी रखा जाएगा।




जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसद, हैरिस और ट्रंप को योजना के बारे में बताने का फैसला लिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि वह बाइडन से अलग डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति हैरिस के साथ मुलाकात करेंगे। वह गुरुवार या शुक्रवार को रिपब्लिकन नेता ट्रंप से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed