फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: What is Zelensky's post war plan with spaceX's Elon Musk ? tweet revealed secret in conversation

रूस-यूक्रेन युद्ध: जंग के बाद क्या है जेलेंस्की का प्लान? एलन मस्क के साथ हुई बातचीत में एक ट्वीट ने खोले राज 

Sun, 06 Mar 2022 07:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Mar 2022 07:45 AM IST
सार

रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन के कई शहरों में इंटरनेट सर्विस बंद हो गई थी। इसके बाद एलन मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस के जरिए यूक्रेन में इंटरनेट मुहैया कराया था।  

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: What is Zelensky's post war plan with spaceX's Elon Musk ? tweet revealed secret in conversation
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस जंग में अभी तक कोई निर्णायक फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, 10वें दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कुछ नरम जरूर दिखाई दिए हैं और युद्धग्रस्त क्षेत्र से आम नागरिकों को निकालने के लिए संघर्षविराम का एलान किया है। इसके बावजूद क्रेमलिन यूक्रेन पर अपने आक्रामक रवैये को जारी रखेगा। 

विज्ञापन

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जंग के बाद अपनी योजना के बारे में खुलासा किया है। स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क के साथ उनकी बातचीत में भविष्य की योजनाएं दिखाई दी हैं। इसका एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जंग के बाद करेंगे विस्तृत चर्चा 
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को एलन मस्क के साथ बातचीत के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा एलन मस्क से बात की। मैं यूक्रेन का साथ देने के लिए उनका आभारी हूं। अगले सप्ताह हमें यूक्रेन के अन्य शहरों के लिए स्टारलिंक सिस्टम का एक और बैच प्राप्त होगा। इस दौरान संभावित अंतरिक्ष परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, लेकिन मैं युद्ध के बाद इस बारे में बात करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टारलिंक को नुकसान पहुंचाने की जताई थी आशंका
शनिवार को एलन मस्क ने आशंका जताई थी कि, रूसी सरकार द्वारा स्टारलिंक को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा था कि, हम बंदूक की नोक पर तो झुकने वाले नहीं हैं। दरसअल, रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन के कई शहरों में इंटरनेट सर्विस बंद हो गई थी। इसके बाद एलन मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस के जरिए यूक्रेन में इंटरनेट मुहैया कराया था। 

तेल और गैस पर निर्भर होने के लिए की थी अपील
शनिवार को ही मस्क ने एक ट्वीट के जरिए अमेरिका से तेल और गैस की आपूर्ति के लिए आत्मनिर्भर होने की अपील की थी। दरअसल, रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और यूरोप में यह संकट गहराता ही जा रहा है। ऐसे में मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि, हमें तत्काल इसका समाधान खोजने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed