फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Vladimir Putin said Ukraine allies western countries should wage a direct war peace talks will become difficult as interference increases

Russia Ukraine War: पुतिन बोले- यूक्रेन के सहयोगी पश्चिमी देश सीधी जंग करें, दखल बढ़ने के साथ शांति वार्ता कठिन होती जाएगी

Sat, 09 Jul 2022 05:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को/कीव।
एजेंसी, मॉस्को/कीव। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 Jul 2022 05:32 AM IST
सार

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश खुद लड़ाई में शामिल न होकर यूक्रेन के लोगों को लड़ने के लिए आगे कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग में शांति कायम करने की ओर इशारा भी किया।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Vladimir Putin said Ukraine allies western countries should wage a direct war peace talks will become difficult as interference increases
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitte@KremlinRussia_E

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ उसकी जंग में पश्चिम देशों को सीधे शामिल होने की चुनौती दी है। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति ने कहा. अगर पश्चिमी देश यूक्रेन का साथ देना चाहते है तो हमारे खिलाफ जंग में शामिल हो जाएं। पुतिन ने कहा, रूस पर प्रतिबंधों के कारण यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करना कठिन होता जा रहा है।

विज्ञापन


पुतिन ने कहा, पश्चिमी देश खुद लड़ाई में शामिल न होकर यूक्रेन के लोगों को लड़ने के लिए आगे कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग में शांति कायम करने की ओर इशारा भी किया। पुतिन ने कहा, हम शांति के खिलाफ नहीं, लेकिन जो इसके खिलाफ हैं, उन्हें जान लेना चाहिए, पश्चिमी देशों का दखल जितना बढ़ेगा, शांति उतनी ही मुश्किल होगी।
विज्ञापन


हवाई हमलों में तीन की मौत
खारकीव और दोनबास के कई इलाकों में रूसी हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। खारकीव पर हमले में रूस ने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का इस्तेमाल किया। खारकीव के गवर्नर ने कहा, जानमाल के नुकसान की शुरुआती जानकारी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने रूस से कहा-यूक्रेन आपका देश नहीं
इंडोनेशिया के बाली में जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस की आलोचना की गई कि वह काला सागर की घेराबंदी कर अनाज के जहाजों को नहीं जाने दे रहा है अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने रूस से कहा कि यूक्रेन आपका देश नहीं है। इसलिए यहां का अनाज भी आपका नहीं है।

रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में जीवन नारकीय यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा, दो हफ्ते पहले रूस के कब्जाए क्षेत्र में जीवन नारकीय है। सेवेरोदोनेस्क में पानी-बिजली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed