फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war, US Secretary of State Antony Blinken Tells what Ukraine has plans if Prez Zelenskyy is killed, says Blinken

युद्ध संकट: अमेरिका ने बताया- अगर राष्ट्रपति जेलेंस्की मारे जाते हैं तो क्या होगा यूक्रेन का अगला कदम

Mon, 07 Mar 2022 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Mar 2022 09:34 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच जंग 12वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine war, US  Secretary of State Antony Blinken Tells what Ukraine has plans if Prez Zelenskyy is killed, says Blinken
जेलेंस्की और पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 12वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश में कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। इन सब के बीच अब अमेरिका ने यूक्रेन के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन के पास एक ऐसी योजना है जिसके मुताबिक अगर हमले में राष्ट्रपति जेलेंस्की की मौत भी हो जाती है तो यूक्रेन में मौजूदा सरकार बनी रहेगी। यानी कि रूस अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन रूस की दबाव में झुकने वाला नहीं है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बार-बार दावा करते रहे हैं कि रूस उन्हें मारने की योजना बना रहा है। यूक्रेन के अनुसार, ज़ेलेंस्की की हत्या के लिए क्रेमलिन के आदेश के साथ सैकड़ों रूसी भाड़े के सैनिक वर्तमान में कीव में धावा बोल रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने यूक्रेनी समकक्ष के बात करने के बाद किया दावा
जेलेंस्की की हत्या की आशंकाओं के बारे में एक समाचार चैनल से बात करते हुए, ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेनी सरकार का नेतृत्व उल्लेखनीय है। मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की जिन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में उनके देश में सरकार में निरंतरता सुनिश्चित करने की योजना है।
विज्ञापन


बार-बार हो रहे जेलेंस्की की हत्या के प्रयास 
पिछले हफ्ते, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि जेलेंस्की की हत्या का प्रयास बार-बार किया जा रहा है लेकिन संयोग से वे बच जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमने कथित साजिश को पाया और नाकाम कर दिया। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, कीव को कथित तौर पर रूस की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने हमले के बारे में सतर्क कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है रूस: अमेरिका 
इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि, रूस कीव पर कब्जे के लिए सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है। दरअसल, ये सीरियाई लड़ाके शहरी क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लड़ाके रूस की ओर से भेजे जाएंगे, लेकिन कई सीरियाई लड़ाके यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed