फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Russian attacks may increase as soon as winter ends, America said– ready to help Ukraine

Ukraine War: सर्दी खत्म होते ही बढ़ सकती है रूसी हमलों की रफ्तार, अमेरिका बोला- यूक्रेन की हर मदद को तैयार

Thu, 26 Jan 2023 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Jan 2023 07:54 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिका यूक्रेन में 31 अत्याधुनिक अब्राम युद्ध टैंक भेजेगा। इसके अलावा जर्मनी भी यूक्रेन को 14 लैपर्ड 2 A6 टैंक भेजने पर सहमत हो गया है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Russian attacks may increase as soon as winter ends, America said– ready to help Ukraine
राष्ट्रपति बाइडन व जेलेंस्की (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियॉट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने के बाद अब अमेरिका ने उसे युद्धक टैंक भेजने का भी एलान किया है। इसके अलावा जर्मनी ने भी यूक्रेनी सेना की मदद के लिए टैंक भेजने की घोषणा कर डाली है। ऐसे में व्हाहट हाउस का कहना है कि हमारा और हमारे सहयोगियों का एकमात्र लक्ष्य रूसी आक्रमण के खिलाफ युद्ध के मैदान में यूक्रेन को हर तरह से सक्षम बनाना है। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के सचिव जॉन किर्बी ने कहा, जर्मनी दो अन्य बटालियनों को संगठित करने में यूक्रेन मदद करेंगे। इसके अलावा ब्रिटेन अपने चैलेंजर टैंक भेजने के लिए सहमत हो गया है, जबकि फ्रांस भी बख्तरबंद वाहनों के साथ यूक्रेन की मदद करेगा। 
विज्ञापन


अब्राम और लेपर्ड टैंक भेजेंगे अमेरिका-जर्मनी
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिका यूक्रेन में 31 अत्याधुनिक अब्राम युद्ध टैंक भेजेगा। इसके अलावा जर्मनी भी यूक्रेन को 14 लैपर्ड 2 A6 टैंक भेजने पर सहमत हो गया है।  दरअसल, लेपर्ड 2 और अब्राम दोनों ही अत्याधुनिक टैंक हैं और रूसी सेना द्वारा उतारे गए सोवियत काल के टैंकों से बेहतर माने जाते हैं। हालांकि, जो बाइडन ने माना है कि यूक्रेन को टैंकों की डिलीवरी में थोड़ा समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी खत्म होते ही तेज होगी लड़ाई
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता किर्बी ने बताया, सर्दियों के कारण रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई धीमी हो गई थी। हालांकि, उन्होंने यह माना की मौसम में बदलाव होते ही रूसी हमले फिर से तेज हो जाएंगे, जिसके लिए यूक्रेन को तैयार रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed