फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Russia carried out 72 major attacks on Ukraine in 31 days, new consignment of weapons arrived from America-Europe

Russia Ukraine War: रूस ने 31 दिन में यूक्रेन पर किए 72 बड़े हमले, 58 अस्पतालों पर, अमेरिका-यूरोप से पहुंची हथियारों की नई खेप

Sun, 27 Mar 2022 03:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव/मॉस्को।
एजेंसी, कीव/मॉस्को। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Mar 2022 03:21 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ से जारी आंकड़ों के मुताबिक,  24 फरवरी से शुरू इस जंग में यूक्रेन ने जो 72 बड़े हमले यूक्रेन पर किए हैं उनमें 58 अस्पताल, 11 परिवहन ठिकाने और एक बड़ा गोदाम शामिल है। इन हमलों में कई डॉक्टर, मरीज और कर्मचारी हताहत हुए हैं। हालांकि रूस की सेना अब तक राजधानी कीव पर कब्जा करने में नाकाम रही है और इसीलिए उसने 31वें दिन रणनीति बदली है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Russia carried out 72 major attacks on Ukraine in 31 days, new consignment of weapons arrived from America-Europe
रूस-यूक्रेन विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 31 दिन से जारी जंग में रूस अब तक यूक्रेनी शहरों पर 72 बड़े हमले कर चुका है। इन हमलों में उसने यूक्रेनी स्वास्थ्य सुविधाओं को निशाना बनाया, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। अन्य हमलों में सैन्य व हवाई ठिकाने शामिल हैं। इस बीच, जर्मनी से नई खेप के तहत 100 मशीनगनें और 1,500 मिसाइलें यूक्रेन पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से जारी आंकड़ों के मुताबिक,  24 फरवरी से शुरू इस जंग में यूक्रेन ने जो 72 बड़े हमले यूक्रेन पर किए हैं उनमें 58 अस्पताल, 11 परिवहन ठिकाने और एक बड़ा गोदाम शामिल है। इन हमलों में कई डॉक्टर, मरीज और कर्मचारी हताहत हुए हैं। हालांकि रूस की सेना अब तक राजधानी कीव पर कब्जा करने में नाकाम रही है और इसीलिए उसने 31वें दिन रणनीति बदली है। लेकिन अब तक हुए हमलों में यूक्रेन के कुछ शहर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं।
विज्ञापन


द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, अब यूक्रेन में अमेरिका व यूरोपीय देशों से नई खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इनमें जर्मनी से 1,500 मिसाइलें पहुंची हैं। हथियारों के अलावा यूक्रेन को 3,50,000 खाद्य पैक, 50 चिकित्सा परिवहन वाहन और चिकित्सा आपूर्ति वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1,587 यूक्रेनी टैंक, वाहन नष्ट
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 24 फरवरी से अब तक 1,587 यूक्रेनी टैंक और इसी तरह के लड़ाकू वाहनों को नष्ट किया जा चुका है। रूसी सशस्त्र बलों द्वारा हेलीकॉप्टर और ड्रोन सहित 112 सैन्य विमानों को कार्रवाई से बाहर कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने रूस के लड़ाकू नुकसान पर भी एक अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार युद्ध में 3,825 सैनिक घायल हुए हैं।

कीव पर हमले को लेकर पुनर्विचार कर रहा रूस : अमेरिकी अधिकारी
वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर अनुमान जताया है कि कीव पर रूसी सैन्य हमले रोक दिए गए हैं और रूस देश के अन्य हिस्सों में हमला करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अधिकारी ने बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि रूस कम से कम फिलहाल के लिए कीव पर कब्जा करने के लक्ष्य के बजाय यूक्रेन के पूर्वी दोनबास क्षेत्र में कब्जा करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

यूक्रेन का दावा : रूस के रक्षा मंत्री को पड़ा दिल का दौरा
यूक्रेन के गृहमंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीखी नोकझोंक के बाद दिल का दौरा पड़ा था। मंत्री ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान की नाकामी के लिए उन्हें दोषी ठहराया था जिस वजह से दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ गया। यूक्रेन के मंत्री ने आगे कहा कि यही कारण है कि रक्षा मंत्री, जिसे युद्ध का दूसरा मास्टरमाइंड माना जाता था, 11 मार्च के बाद से जनता के बीच नहीं देखा गया। 24 मार्च को, रूसी रक्षामंत्री टीवी पर दिखे, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि फुटेज नया था या पुराना।

पुतिन ने परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक भेजा
अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के कुछ घंटे बाद राष्ट्रपति पुतिन ने, कई रूसी पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक भेज दिया है। ये पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन के इस कदम के बाद परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है। यह बात एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताई। उन्होंने कहा कि पेंटागन ने रूस द्वारा जॉर्जिया से यूक्रेन के दोनबास क्षेत्र में सेना के सुदृढ़ीकरण के संकेत देखे हैं। अधिकारी के मुताबिक, हमने जॉर्जिया से कुछ सैनिकों की आवाजाही देखी है। हालांकि उन्होंने सैनिकों की स्पष्ट संख्या पर कोई अनुमान नहीं जताया।

जेलेंस्की ने रूस से दोबारा की शांति की अपील
यूक्रेन के राट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध को खत्म करने के लिए फिर से बातचीत करने की अपील की है। जेलेंस्की राष्ट्र के नाम अपने वीडियो संबोधन में रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुदस्कोई को जवाब देते हुए दिखाई दिए। रुदस्कोई ने कहा था कि रूसी सेना अब ‘मुख्य लक्ष्य, दोनबास की मुक्ति’ पर ध्यान केंद्रित करेगी। रूस समर्थित अलगाववादियों का 2014 से पूर्वी यूक्रेन के दोनबास क्षेत्र के हिस्से पर नियंत्रण है और रूसी सेना यूक्रेन से और अधिक क्षेत्र को नियंत्रण में करने के लिए जूझ रही है, जिसमें मैरियूपोल शहर भी शामिल है।

रूस क गैस का भुगतान रूबल में नहीं : फ्रांस
रूसी  राष्ट्रपति व्हादिमीर पुतिन ने हाल ही में गैस निर्यात के लिए गैर-मित्र देशों से सिर्फ रूबल में ही भुगतान करने की मांग की थी, लेकिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पुतिन की यह मांग ठुकरा दी है। पिछले दिनों ही पुतिन ने कहा था कि अब यूरोपीय संघ और अमेरिका का हमारी माल आपूर्ति के बदले डॉलर, यूरो में भुगतान करने का कोई मतलब नहीं बनता। इस पर मैक्रों ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम इसे लागू करेंगे। बता दें, पश्चिम द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण रूस अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

सड़कों पर स्प्रे पेंटिंग से युद्ध के विरोध में कलाकार
यूक्रेन पर रूसी हमले को एक माह पूरा होने पर अमेरिका के साउथ कैरोलिना में कलाकार सड़कों पर स्प्रे पेंटिंग बनाकर युद्ध का विरोध कर रहे हैं। लॉस एंजिलिस की कलाकार कोरी मैटी यूक्रेन पर बमबारी शुरू होने के बाद पेंटिंग बनाने के लिए प्रेरित हुईं। उन्होंने टैटू आर्टिस्ट जूलियानो त्रिनिदाद का साथ लिया और एक पेंटिंग बनाई, जिसमें कबूतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सिर ले जाते हुए दिख रहे हैं।


मैटी ने कहा, यह एक तरह का प्रतिरोध है। लेकिन आप कला का उपयोग संभावित रूप से लोगों के दृष्टिकोण को बदलने के लिए कर रहे हैं। नजदीकी सैंटा मोनिका में टॉड गुडमैन नामक कलाकार भी यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं। गुडमैन ने कहा, वह सड़कों पर इस तरह अवैध तरीके से पेंटिंग बनाने के लिए गिरफ्तारी और जुर्माने के खतरे से वाकिफ हैं। लेकिन वह जो मदद करना चाहते हैं उसके आगे ये नतीजे कोई अर्थ नहीं रखते। गुडमैन ने कहा, मैंने यूक्रेन के लोगों के समर्थन में बाहर निकलने का निर्णय लिया। उन्होंने मशीनगन थामे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दर्शाया है। गुडमैन ने कहा कि उनके यहूदी पूर्वजों ने उन्हें प्रेरित किया, जो यूक्रेन से 1800 के आसपास अमेरिका आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed