फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Rajasthan MBBS Students stuck in kyiv says we are safe learn to fight during bomb blast missile attack

Russia Ukraine War: बम धमाकों के बीच हिम्मत दिखा रहे भारतीय छात्र, बोले- हम सुरक्षित हैं, सीख रहे हैं लड़ना

Sun, 27 Feb 2022 03:53 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: कुमार संभव Updated Sun, 27 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

नेहा ने कहा कि इस वीडियो के माध्यम से हम यूक्रेन में फंसे दूसरे बच्चों की हिम्मत बढ़ाना चाहते हैं। हम लोग एक दिन पहले बाहर गए थे। हमने कुछ वीडियो भी बनाए थे। ये वीडियो उन बच्चों के लिए हैं, जिनकी मदद के लिए कोई नहीं है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Rajasthan MBBS Students stuck in kyiv says we are safe learn to fight during bomb blast missile attack
यूक्रेन के कीव मेंं फंसे राजस्थान के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर घंटे लगातार बजते सायरन हर पल अनहोनी की आशंका जाहिर करते हैं तो बम, तोप के गोलों व मिसाइलों से होने वाले धमाकों की आवाज से हर किसी का दिल दहल रहा है। वहीं, हर तरफ जवानों के जूतों की धमक हर किसी की रूह कंपाने के लिए काफी है। रूस और यूक्रेन के बीच चार दिन से जारी जंग के चलते हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सिर्फ यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ही नहीं, बल्कि भारत में उनके परिजन भी बेहाल हैं। शुरुआत में तो कई बच्चों ने डर-दहशत और खौफ का माहौल होने की जानकारी दी, लेकिन अब कुछ बच्चे हिम्मत भी दिखा रहे हैं। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा है कि हम सुरक्षित हैं और लड़ना सीख रहे हैं। 

विज्ञापन

राजस्थान के बच्चों ने जारी किया वीडियो

राजस्थान के जोधपुर की मूल निवासी दो लड़कियां सुरभि और नेहा तमाम भारतीय बच्चों की तरह यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसी हुई हैं। एक दिन पहले नेहा ने कीव के खराब हालात को लेकर वीडियो जारी किया था और तमाम समस्याएं बताई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने वीडियो जारी किया तो यूक्रेन में फंसे हजारों छात्रों की हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की। सुरभि और नेहा कीव में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र हैं। 

विज्ञापन

बंकर में नहीं आता नेटवर्क

सुरभि ने बताया कि अब हमें कीव में बिजली-पानी की सुविधा मिल रही है। जब हम बंकर में होते हैं, तो नेटवर्क की दिक्कत रहती है। इस वजह से हम संपर्क नहीं कर पाते हैं, लेकिन बंकर के बाहर नेटवर्क की कोई समस्या नहीं है। हम अपनी सुरक्षा के लिए बंकर के अंदर रह रहे हैं। बंकर के बाहर निकलकर अपने परिजनों से संपर्क करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को हिम्मत देने की कोशिश

नेहा ने कहा कि इस वीडियो के माध्यम से हम यूक्रेन में फंसे दूसरे बच्चों की हिम्मत बढ़ाना चाहते हैं। हम लोग एक दिन पहले बाहर गए थे। हमने कुछ वीडियो भी बनाए थे। ये वीडियो उन बच्चों के लिए हैं, जिनकी मदद के लिए कोई नहीं है। वे हमारी तरह बाहर जा सकते हैं। हमने बाहर जाकर कुछ दवाएं और खाने-पीने का सामान भी खरीदा। हम सुरक्षित हैं और बाहर भी हम सुरक्षित थे। 

अफवाह न फैलाने की अपील भी की

वीडियो में नेहा ने सभी लोगों से अपील की कि वे फेक न्यूज न फैलाएं। हर किसी के हालात अलग हो सकते हैं। हो सकता है कि किसी सिचुएशन को मैं आसानी से हैंडल कर लूं, लेकिन दूसरा नहीं कर पाए। हो सकता है कि किसी तरह के हालात में मुझे दिक्कत हो, लेकिन बाकी लोग सामान्य रहें। ऐसी स्थिति में कोई भी अफवाह न फैलाएं। अगर आप कोई जानकारी दे रहे हैं तो उसमें अपने बारे में ही बताएं। उससे बाकी लोगों को न जोड़ें। 

चार दिन में हो गए हालात के आदी

नेहा ने बताया कि हम लोग सुरक्षित हैं और हम हालात का सामना करना सीख गए हैं, क्योंकि अब चार दिन हो चुके हैं और किसी भी हालात को समझने के लिए चार दिन काफी होते हैं। मैंने पिछले वीडियो में अपने बारे में जानकारी दी थी। उसे प्लीज दूसरे छात्रों के बारे में न जोड़ें। लगातार बम ब्लास्ट हो रहे हैं। उससे हमें तकलीफ भी हो रही है, लेकिन हम सुरक्षित हैं और हमें लगातार मदद मिल रही है। इस दौरान दोनों बच्चों ने भारतीय दूतावास से खुद को यूक्रेन से बाहर निकालने की गुहार भी लगाई। उन्होंने कहा कि यह वीडियो सिर्फ यह बताने के लिए बनाया गया कि किसी भी तरह की गलत जानकारी लोगों में न फैले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed