फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War President Putin again mentioned India In his address to country announced plan

Russia-Ukraine War: देश के नाम संबोधन में राष्ट्रपति पुतिन ने फिर किया भारत का जिक्र, इस योजना का किया एलान

Tue, 21 Feb 2023 04:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

मॉस्को के गोस्टिवनी डावर हॉल में अपने भाषण में पुतिन ने प्रमुखता से भारत का भी जिक्र किया और कहा कि रूस उसके साथ अपने सहयोग और व्यापार को बढ़ाना जारी रखेगा।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War President Putin again mentioned India In his address to country announced plan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : पीआईबी

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन संघर्ष अब भी जारी है। इन दिनों रूस ने यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिण हिस्सों पर हमले तेज किए हैं। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस का यूक्रेन में स्पेशल ऑपरेशन लगातार जारी है, क्योंकि वह नाजी खतरों से जूझ रहा है। 

विज्ञापन


मॉस्को के गोस्टिवनी डावर हॉल में अपने भाषण में पुतिन ने प्रमुखता से भारत का भी जिक्र किया और कहा कि रूस उसके साथ अपने सहयोग और व्यापार को बढ़ाना जारी रखेगा। पुतिन ने भारत, चीन समेत अन्य देशों से व्यापार को बढ़ाने के लिए नॉर्थ साउथ कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, रूस विदेशी आर्थिकि संबंधों का विस्तार करेगा और नए लॉजिस्टिक कॉरिडोर बनाएगा। रूस ने बीते साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था। 
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि वह भारत, ईरान, चीन, पाकिस्तान जैसे देशों से आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए नॉर्थ साउथ कॉरिडोर विकसित करेंगे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, हम भारत, ईरान, पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। हम भारत के साथ अपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को बनाने का काम जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रेलवे का आधुनिकीकरण और उत्तरी शिपिंग मार्गों में सुधार करना भी हमारी योजना का हिस्सा है। हम ब्लैक एंड अजोव समुद्री मार्गों, नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के बंदरगाहों का विकास करेंगे और समुद्री मार्ग की क्षमता बढ़ाएंगे। इससे चीन, भारत, ईरान और अन्य मित्र देशों के साथ सहयोग का विस्तार और गहरा होगा। 

रूसी राष्ट्रपति ने देश को ऐसे समय में संबोधित किया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति अचानक से यूक्रेन पहुंच गए। अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देश इस युद्ध में यूक्रेन को मदद कर रहे हैं। 


इससे पहले पुतिन ने बीते साल सितंबर माह में यूक्रेन के चार इलाकों को औपचारिक रूप से अपना हिस्सा घोषित किया था। इसके बाद क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में उन्होंने पश्चिमी देशों को जमकर लताड़ा था। उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा था कि बातचीत के दौरान कब्जे में लिए गए इलाकों पर चर्चा नहीं होगी। पुतिन ने भारत का भी जिक्र करते हुए कहा था कि पश्चिमी देशों ने जैसे भारत को लूटा, वैसा ही करने के लिए रूस को भी कॉलोनी बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed