फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: nuclear threat deepens as Ukraine preparation to use dirty bomb

Russia-Ukraine War: ये डर्टी बम क्या है? क्या सचमुच इसके विस्फोट की तैयारी में है यूक्रेन?

Thu, 27 Oct 2022 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 Oct 2022 07:06 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: डर्टी बम ऐसे हथियार को कहा जाता है, जिसे डायनामाइट जैसे परंपरागत विस्फोटकों और यूरेनियम जैसी रेडियो एक्टिव सामग्री से तैयार किया जाता है। आम तौर पर इसे आतंकवादियों का हथियार माना जाता है। वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि इस बम में रेडियो एक्टिव सामग्री होती है, इसके बावजूद इन्हें परमाणु हथियार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता...

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: nuclear threat deepens as Ukraine preparation to use dirty bomb
Russia-Ukraine War: dirty bomb - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूक्रेन की ‘डर्टी बम’ का इस्तेमाल करने की तैयारी की चर्चा से दुनिया में परमाणु खतरे की आशंका गहरा गई है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने डर्टी बम का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, जिसकी जानकारी ब्रिटेन को भी है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस, यूक्रेन और ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्ट (बीच में सुनने) में सफल रहा, जिससे उसे इस बात की जानकारी मिली। यूक्रेन ने इस आरोप का सिरे से खंडन किया है।

विज्ञापन

डर्टी बम ऐसे हथियार को कहा जाता है, जिसे डायनामाइट जैसे परंपरागत विस्फोटकों और यूरेनियम जैसी रेडियो एक्टिव सामग्री से तैयार किया जाता है। आम तौर पर इसे आतंकवादियों का हथियार माना जाता है। वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि इस बम में रेडियो एक्टिव सामग्री होती है, इसके बावजूद इन्हें परमाणु हथियार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के मुताबिक परमाणु बम डर्टी बम की तुलना में हजारों गुना अधिक शक्तिशाली होते हैँ।

विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक परमाणु बम के विस्फोट से विशाल आकार के शहर भी नष्ट हो जाएंगे। जबकि डर्टी बम से कुछ इमारतें ही नष्ट या क्षतिग्रस्त होंगी। 1945 में जापान के नाकासाकी पर अमेरिका ने परमाणु बम गिराया था, जिससे 6.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में मौजूद सब कुछ खत्म हो गया। उस समय का परमाणु बम आज मौजूद हथियारों की तुलना बहुत कमजोर था। आज मौजूद परमाणु बम का अगर इस्तेमाल हुआ, तो बड़े शहर नष्ट होंगे और साथ ही हजारों वर्ग किलोमीटर का इलाका उससे बनने वाले मशरूम क्लाउड के दायरे में आ जाएगा। उस पूरे इलाके में रेडियो एक्टिविटी के कारण विनाश देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक दुनिया में कहीं भी डर्टी बम का विस्फोट नहीं हुआ है। 1995 में चेचेन बागियों ने मास्को के एक पार्क में ऐसा बम लगाया जरूर था, लेकिन उसका विस्फोट नहीं हो सका। अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के मुताबिक अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकवादियों ने संभवतया डर्टी बम बना लिए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कहीं इसका इस्तेमाल नहीं किया है।

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने अपने वैज्ञानिक संस्थानों में डर्टी बम तैयार किए हैं और उनका इस्तेमाल करने की योजना वह बना रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन की योजना खुद डर्टी बम का विस्फोट कर रूस पर यह आरोप लगाने की है कि वह यूक्रेन में व्यापक विनाश के हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके पहले रविवार को रूस के रक्षा मंत्री ने कम से कम पांच देशों के रक्षा मंत्रियो को फोन कर अपने इस आरोप की जानकारी उन्हें दी थी। उनमें अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी हैं।

रूस के इस आरोप पर चर्चा के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बंद कमरे के भीतर हुई। इसमें रूसी राजदूत ने अपने पास मौजूद जानकारियां पेश कीं। लेकिन अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और नाटो ने यूक्रेन की तरह ही रूस के इस आरोप को ठुकरा दिया है। उधर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि यूक्रेन के परमाणु ठिकानों पर कथित ऐसी गतिविधियों के बारे में रूस के आरोप की उसे जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed