फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Let us sit down at negotiation table says Ukraine President to Putin

युद्ध से तबाही: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन से की बातचीत की पेशकश, लेकिन रूस ने लगाईं हैं ये शर्तें 

Fri, 25 Feb 2022 07:23 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, कीव
एजेंसी, कीव Published by: Amit Mandal Updated Fri, 25 Feb 2022 07:23 PM IST
सार

युद्ध में यूक्रेन को हुए भारी नुकसान के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन से बातचीत की अपील करते हुए कहा कि आइए हम लोगों को मरने से रोकने के लिए बातचीत की मेज पर बैठें।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Let us sit down at negotiation table says Ukraine President to Putin
Volodymyr Zelenskyy - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने बातचीत की पेशकश की है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों पर बढ़ते तनाव के बीच पुतिन बातचीत शुरू करें। स्पुतनिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा, मैं एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति को संबोधित करना चाहूंगा। आइए हम लोगों को मरने से रोकने के लिए बातचीत की मेज पर बैठें। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी से बात करेंगे।

विज्ञापन


स्वीडिश पीएम का जताया आभार 
जेलेंस्की ने एक ट्वीट में कहा, आज सुबह 10.30 बजे चेर्निहाइव, होस्टोमेल और मेलिटोपोल के प्रवेश द्वार पर भारी लड़ाई हुई। लोग मारे गए। अगली बार मैं एक खास समय पर मारियो द्राघी से बात करने के लिए युद्ध कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। इस बीच, यूक्रेन की अपने लोगों के लिए लड़ाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीडन ने यूक्रेन को सैन्य, तकनीकी और मानवीय सहायता प्रदान की है जिसके लिए मैं स्वीडिश पीएम का आभारी हूं। पुतिन विरोधी गठबंधन का गठन! 
विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री ने बताईं ये शर्तें  
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक दिन पहले कहा था कि मास्को किसी भी समय कीव पर बातचीत के लिए तैयार है। जैसे ही यूक्रेन के सशस्त्र बल हमारे राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) की अपील का जवाब देते हैं, विरोध करना बंद कर दें और हथियार डाल दें तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। कोई उन पर हमला करने वाला नहीं है, कोई भी उन पर अत्याचार नहीं करेगा, उन्हें अपने परिवार के पास लौटने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की का कुछ यूरोपीय देशों पर निशाना
जेलेंस्की ने कुछ यूरोपीय देशों की भी आलोचना की कि वे तनाव के बीच यूक्रेन को मदद देने में पर्याप्त तेजी से नहीं दिखा रहे हैं। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने एक टेलीविजन बयान में कहा कि अगर आप इतनी धीमी गति से मदद कर रहे हैं तो आप अपना बचाव कैसे करेंगे। 


उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ पश्चिमी कार्रवाई नाकाफी थी। उन्होंने पश्चिमी नेताओं से मास्को को स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से अलग करने और रूसी राजधानी से राजदूतों को वापस बुलाने का भी आग्रह किया। जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से युद्ध को रोकने की मांग करने की अपील की। यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के नेताओं ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है। उन्होंने रूस पर भारी प्रतिबंध भी लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग करने की व्यापक कोशिशों के तहत अमेरिका रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की एक नई सूची पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed