फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Kremlin says ready for talks with volodymyr zelensky in Belarus

रूस की ओर से बातचीत की पेशकश: पुतिन ने बेलारूस में भेजा प्रतिनिधिमंडल, लेकिन अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त

Sun, 27 Feb 2022 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Feb 2022 02:22 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन से बिना शर्त बातचीत की पेशकश की है। इसके लिए बेलारूस में अपना प्रतिनिधिमंडल भी रवाना किया है। हालांकि, यूक्रेन ने रूस की ओर से आए बातचीत के प्रस्ताव पर अपनी शर्तें रखी हैं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Kremlin says ready for talks with volodymyr zelensky in Belarus
पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : Amar ujala

विस्तार

जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था, तब हर कोई यह मान रहा था कि पुतिन के सैनिक एक से दो दिन में राजधानी कीव को अपने कब्जे में ले लेंगे। हालांकि, यूक्रेनी सैनिकों ने गजब की जीवटता दिखाते हुए पिछले 72 घंटे से रूसी फौज को कीव के बाहर रोक रखा है। चौतरफा हमले और भारी बमबारी के बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन


इसका नतीजा यह हुआ है कि, रूस बातचीत के लिए मेज पर आने को तैयार हो गया है। रूस की ओर से जंग के बीच बातचीत की पेशकर की गई है। उसने बेलारूस में अपना प्रतिनिधमंडल भेजा है। हालांकि, यूक्रेन अब भी अड़ा हुआ है। उसकी ओर से बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बेलारूस का लांचपैड की तरह हुआ इस्तेमाल
खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बेलारूस का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ लांचपैड की तरह किया जा रहा है। इसलिए, वहां पर बातचीत नहीं होगी। अगर रूस को सच में बातचीत करनी है तो वह कहीं और आकर बात करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने सुझाए नाम 
वोलोडिमीर जेलेंस्की की ओर से रूस को पांच देशों के नाम भेजे गए हैं। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस बातचीत करना चाहता है तो वह, पोलैंड, तुर्की, हंगरी, अजरबैजान, स्लोवाकिया में अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजे। 


इस बार बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार 
72 घंटे से कीव में दाखिल होने का प्रयास कर रहा रूस यूक्रेन के साहस के आगे, इस बार बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हुआ है। जबकि, इससे पहले भी रूस की ओर से बातचीत की पेशकश की गई थी। हालांकि, तब पुतिन ने यह शर्त लगाई थी कि, अगर यूक्रेन के सैनिक हथियार डालते हैं तो वह बातचीत के लिए तैयार है। तब भी जेलेंस्की ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed