फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: Indian student shot in Kyiv, hospitalized in critical condition

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध का शिकार हुआ एक और भारतीय छात्र, गंभीर हालत में कीव के अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Mar 2022 08:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Mar 2022 08:24 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: Indian student shot in Kyiv, hospitalized in critical condition
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : ANI

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि, छात्र कीव के अस्पताल में भर्ती है, जहां गंभीर हालत के बीच वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है। 

विज्ञापन

जनरल वीके सिंह ने कहा कि, हम कम से कम नुकसान में अधिक से अधिक भारतीयों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच अब तक दो भारतीय छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन


यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पोलैंड, रोमानिया और हंगरी के रास्ते कराया जा रहा एयरलिफ्ट 
यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़ते हालातों के बीच भारतीय दूतावास की ओर से पहले ही कीव छोड़ने की अपील की जा चुकी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी के रास्ते उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से इसके लिए ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed