फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Experts commissioned by the UN top human rights body cite evidence of war crimes committed

Ukraine Crisis: यूक्रेन में मिले युद्ध अपराध के सबूत! कब्र से निकाले गए 436 शव, दावा- 30 पर प्रताड़ना के निशान

Fri, 23 Sep 2022 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 Sep 2022 06:18 PM IST
सार

यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र को खोद कर 436 शव निकाले गए हैं। इनमें से 30 शवों पर उन्हें प्रताड़ित किए जाने के निशान हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Experts commissioned by the UN top human rights body cite evidence of war crimes committed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की टॉप मानवाधिकार संस्था ने यूक्रेन में मानवाधिकारों के उल्लंघन का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया था। टीम ने शुक्रवार को कहा कि उसकी शुरुआती पड़ताल में देश में युद्ध अपराध होने के सबूत मिले हैं। टीम ने अब तक कीव, चेर्निहीव, खारकीव और सुमी में जांच शुरू की है। दावे में पूर्व में हिरासत में लिए गए लोगों से बातचीत का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि ये वे लोग हैं, जिनके साथ रूस के निरुद्ध केंद्रों में मारपीट हुई थी।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष एरिक मूज ने कहा कि हमने जिन क्षेत्रों का दौरा किया, वहां बड़ी संख्या में लोगों को मारे जाने का पता चला। आयोग इस समय 16 शहरों और बस्तियों में इस तरह की हत्याओं के मामलों की जांच कर रहा है। टीम ने 27 शहरों, बस्तियों, कब्रिस्तानों व प्रताड़ना केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने 150 से अधिक पीड़ितों और गवाहों से बातचीत की।
विज्ञापन


इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र को खोद कर 436 शव निकाले गए हैं। इनमें से 30 शवों पर उन्हें प्रताड़ित किए जाने के निशान हैं। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह स्येनेहुबोव और क्षेत्र के पुलिस प्रमुख वोलोदिमीर त्यमोश्को ने इजियम में शुकहा कि इस महीने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा वापस अपने नियंत्रण में लिए गये इलाकों में तीन और सामूहिक कब्र का पता लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की प्रतिक्रिया
रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर जांच आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट के बीच भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। आयोग के साथ संवादात्मक संवाद में भारत ने भी बयान जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed