{"_id":"63b28a4dc59a99259e08c799","slug":"russia-ukraine-war-air-alert-in-kyiv-after-russian-air-strikes-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine News: कीव में एयर अलर्ट, लगातार बज रहे सायरन, रूस ने तेज किए हवाई हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine News: कीव में एयर अलर्ट, लगातार बज रहे सायरन, रूस ने तेज किए हवाई हमले
Mon, 02 Jan 2023 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:09 PM IST
सार
कीव के मेयर ने बताया कि रूस की ओर से ईरान निर्मित ड्रोन से हमला किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कीव (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter/KyivIndependent
विस्तार
रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार हवाई सायरन बज रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल पर एयर स्ट्राइक करने के बाद रूस ने दूसरे दिन भी कीव में ड्रोन हमले जारी रखे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह यहां रूस की ओर से हमला किया गया, जिसने कीव व अन्य शहरों को निशाना बनाया। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी में रात के समय रूस की ओर से ड्रोन हमले और तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ईरानी ड्रोन से किए जा रहे हमले
कीव के मेयर ने बताया कि रूस की ओर से ईरान निर्मित ड्रोन से हमला किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, हमारी एयर डिफेंस फोर्स हमलों का जवाब दे रही है। उन्होंने कहा है कि अलार्म बंद होने तक लोगों से आश्रय स्थलों में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
नए साल पर हुए हमले में मारे गए थे तीन लोग
एक रिपोर्ट के अनुसार, नए साल की पूर्व संख्या पर शनिवार को कीव व अन्य शहरों पर हमले किए गए, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दक्षिणी जैपोरीजिया में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।