{"_id":"630546e4e4b6c3464f68b7de","slug":"russia-ukraine-crisis-six-months-over-us-warns-citizens-to-leave-ukraine-immediately-russia-can-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Crisis : आज हो गए 6 माह, अमेरिका ने कहा- तुरंत यूक्रेन छोड़ें नागरिक, रूसी हमलों की आशंका बढ़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Crisis : आज हो गए 6 माह, अमेरिका ने कहा- तुरंत यूक्रेन छोड़ें नागरिक, रूसी हमलों की आशंका बढ़ी
Wed, 24 Aug 2022 03:00 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 24 Aug 2022 03:00 AM IST
सार
Russia Ukraine Crisis : रूस के फरवरी के आखिर में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब 9,000 यूक्रेनी सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। यूक्रेनी सैन्य प्रमुख वेलेरी जालुज्नी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूक्रेन के कई बच्चों की देखभाल करने की जरूरत है क्योंकि उनके पिता अग्रिम पंक्ति पर तैनात हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में हालात
- फोटो : KyivPost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Russia Ukraine Crisis : रूस द्वारा 24 फरवरी को शुरू किए गए यूक्रेन पर हमले को जारी रहते हुए बुधवार को छह माह पूरे हो जाएंगे। इस बीच, मंगलवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों से तुरंत यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है क्योंकि रूस अगले कुछ दिनों में नागरिक और बुनियादी ढांचे पर निशाना लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
हमले की आशंका को देखते हुए यूक्रेन ने भी सोवियत शासन से आजादी मिलने की बुधवार को स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर कीव में समारोहों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। इस बीच रूसी सेना द्वारा दक्षिण-पूर्व यूक्रेन के जपोरिझिया क्षेत्र में तोपखाने और हवाई हमले जारी रखे हैं। यहां यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी मौजूद है।
विज्ञापन
क्षेत्र में रूसी सेना एक बड़े इलाके को नियंत्रित कर रही है, जिसमें काला सागर तट और पूर्वी दोनबास क्षेत्र का हिस्सा भी शामिल है। छह माह बीतने के बाद भी इस युद्ध में फिलहाल शांति की संभावनाएं लगभग नहीं के बराबर ही दिखाई दे रही हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आशंका जताई कि बुधवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले रूस कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
यूक्रेन को रूसी बमबारी का डर
यूक्रेन में इस बात को लेकर लोग डरे हुए हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी के दिन रूस उनके सरकारी और नागरिक लक्ष्यों को निशाना बना सकता है। अमेरिका ने पहले ही कहा है कि रूस आगामी दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं पर हमले शुरू करने की योजना बना रहा है। सबसे ज्यादा भय यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले को लेकर है।
हमले के बाद से 5,000 रूसियों पर अमेरिकी पाबंदी
अमेरिका ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को के शीर्ष नेतृत्व और कुलीन वर्ग के लोगों समेत करीब 5,000 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हम रूसी हमले में शामिल लोगों की पहचान करते रहेंगे और उनके आचरण के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे। हम क्रेमलिन की जवाबदेही तय करने के लिए सभी उपायों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस, यूक्रेन के लोकतंत्र व उसके नागरिकों की स्वतंत्रता पर बर्बर प्रहार कर रहा है।
करीब 9,000 यूक्रेनी सैनिक अब तक मारे गए
रूस के फरवरी के आखिर में यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब 9,000 यूक्रेनी सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। यूक्रेनी सैन्य प्रमुख वेलेरी जालुज्नी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यूक्रेन के कई बच्चों की देखभाल करने की जरूरत है क्योंकि उनके पिता अग्रिम पंक्ति पर तैनात हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 24 फरवरी को रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से 5,587 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं, जबकि 7,890 अन्य लोग घायल हुए हैं। उधर, यूनिसेफ ने बताया कि रूसी कार्रवाई शुरू होने के बाद से अब तक 972 यूक्रेनी बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं। जबकि वास्तविक संख्या बहुत अधिक है।