{"_id":"635b1a93dd52c064f644e64d","slug":"russia-ukraine-crisis-russia-bombs-ukrainian-power-grid-nato-nuclear-drills-also-intensified","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Crisis : रूस ने यूक्रेनी पावर ग्रिड पर बरसाए बम, नाटो परमाणु अभ्यास भी तेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Crisis : रूस ने यूक्रेनी पावर ग्रिड पर बरसाए बम, नाटो परमाणु अभ्यास भी तेज
Fri, 28 Oct 2022 05:26 AM IST
योगेश साहू
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:26 AM IST
सार
विश्व निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी हैं कि यूक्रेनी अनाज और रूसी खाद्यान्न व उर्वरक को विश्व बाजारों में पहुंचाने के लिए हुए समझौते की मियाद नवंबर के मध्य तक बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: dirty bomb
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस व पश्चिमी देशों में परमाणु युद्धाभ्यास को लेकर आक्रामकता लगातार बढ़ रही है। उधर, रूस ने यूक्रेन को घेरने के लिए उसके पावर ग्रिड पर हमले बढ़ा दिए हैं। रूसी सेना ने रात भर बिजली ग्रिड पर बमबारी की। इस कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने अब तक ईरानी ड्रोन से 400 से ज्यादा हमले किए हैं। जबकि यूक्रेनी सेना रूस पर हावी हो रही है। लगातार बिगड़ रहे हालात में रूस ने भी खेरसान से हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकाला है।
विज्ञापन
मुख्य ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनेर्गो ने कहा, बुधवार देर रात से पावर ग्रिड पर रूसी बमबारी से ऊर्जा नेटवर्क में लगे नेटवर्क उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 40 से भी ज्यादा गांवों को भी निशाना बनाए जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। हवाई हमलों की आशंका में लोग बंकरों में ही छिपे हुए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, हमारी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच, नाटो देशों ने भी परमाणु युद्धाभ्यास तेज कर दिया है।
विज्ञापन
यूक्रेन से अनाज निर्यात : समझौते की समयसीमा बढ़ने की उम्मीद
विश्व निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी हैं कि यूक्रेनी अनाज और रूसी खाद्यान्न व उर्वरक को विश्व बाजारों में पहुंचाने के लिए हुए समझौते की मियाद नवंबर के मध्य तक बढ़ाई जाएगी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने कहा कि मॉस्को पहले अपने सामान का निर्यात होते देखना चाहेगा। यूएन-तुर्किये की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत काला सागर स्थित तीन यूक्रेनी बंदरगाहों से 8.5 मीट्रिक टन अनाज भेजा जा चुका है। इसकी समयसीमा 120 दिन है।
विज्ञापन