फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis Recommendation to give Ukraine candidate status for EU membership the big decision of the European Commission Latest News Update

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन को ईयू की सदस्यता के लिए उम्मीदवार का दर्जा देने की सिफारिश, यूरोपीय आयोग का बड़ा फैसला

Fri, 17 Jun 2022 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 09:13 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन जल्द ही रूसी नागरिकों को वीजा देना शुरू करेगा। यह फैसला एक जुलाई से लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis Recommendation to give Ukraine candidate status for EU membership the big decision of the European Commission Latest News Update
जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के हमले झेल रहे यूक्रेन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को सिफारिश की है कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसे यूक्रेन को सदस्यता दिलाने के मामले में बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन



यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारी शाखा की सिफारिश पर अब ब्रसेल्स में अगले सप्ताह एक शिखर सम्मेलन के दौरान चर्चा होगी। इस दौरान 27 देशों के समूह के नेता अपनी-अपनी बात रखेंगे और अगले कदम के बारे में फैसला लेंगे। ईयू की सदस्यता के लिए सभी सदस्य देशों की सहमति की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की का बड़ा एलान
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन जल्द ही रूसी नागरिकों को वीजा देना शुरू करेगा। यह फैसला एक जुलाई से लागू हो जाएगा।

जॉनसन ने की जेलेंस्की से मुलाकात
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। यूके के पीएम के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया कि यूके ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए एक बड़ा प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की पेशकश की है। हमारे सैनिकों के पास हजारों सैनिकों को प्रशिक्षित करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed