{"_id":"62c5e3304c148e76544c354d","slug":"russia-ukraine-crisis-donetsk-in-the-last-24-hours-tremendous-attack-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Crisis : दोनेस्क में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त हमले, 3.5 लाख यूक्रेनियों से क्षेत्र छोड़ने को कहा, पांच की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Crisis : दोनेस्क में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त हमले, 3.5 लाख यूक्रेनियों से क्षेत्र छोड़ने को कहा, पांच की मौत
Thu, 07 Jul 2022 01:02 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:02 AM IST
सार
रूसी सेना के अफसरों ने क्षेत्र के साढ़े तीन लाख निवासियों को यहां से हटने की अपील की है। उन्होंने बताया, लोगों की जान बचाने के लिए यह बहुत जरूरी कदम होगा।
विज्ञापन
युद्ध के दौरान उजड़ा घर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुहांस्क पर कब्जे के बाद रूस ने यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी है। यहां रूसी बमबारी के चलते 24 घंटे में 5 मौतें हो गई और 21 से ज्यादा घायल हो गए हैं। रूसी सेना के दोनेस्क क्षेत्र में अपने लिए रास्ता बनाने के बीच क्रामातोर्स्क में 3.5 लाख यूक्रेनियों से घर खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दोनेस्क के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने बताया कि रूसी सेना के अफसरों ने क्षेत्र के साढ़े तीन लाख निवासियों को यहां से हटने की अपील की है। उन्होंने बताया, लोगों की जान बचाने के लिए यह बहुत जरूरी कदम होगा क्योंकि लोगों को क्षेत्र से हटाने के बाद यूक्रेनी सेना शहर में जंग की तैयारियां सही से कर सकेगी।
विज्ञापन
गवर्नर ने कहा, अब यूक्रेन का भाग्य दोनेस्क क्षेत्र तय करेगा। इस बीच, दोनेस्क क्षेत्र में रूस ने भारी गोलाबारी की है। दोनबास क्षेत्र में अधिकांश लोग रूसी भाषा बोलने वाले हैं इसलिए रूस इस क्षेत्र को अपने कब्जे में लेना चाहता है।
विज्ञापन
स्लोवियांस्क में 2 की मौतें, 7 गंभीर घायल
रूस-यूक्रेन युद्ध के 133वें दिन रूसी सेना ने स्लोवियांस्क शहर में गोलाबारी बढ़ा दी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। लिसिचंस्क पर कब्जे के बाद रूसी सेना ने यहां हमले बढ़ा दिए हैं। स्लोवियांस्क शहर के मेयर ने कहा है कि रूसी सेना बाजारों को लक्ष्य कर हमला कर रही है।
यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी से यूएन चिंतित
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने रूसी सेना द्वारा यूक्रेन में सैकड़ों आम नागरिकों को हिरासत में लेने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, परिषद द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों का डाटा एकत्र करने से रोकने की कोशिश भी की गई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के 270 मामले सामने आए हैं। दर्ज किए है। पीड़ितों में से आठ के शव पाए गए हैं। रूस ने इस मुद्दे को उनके देश को बदनाम करने का हिस्सा बताया।
चेतावनी, ईयू को पूरी तरह बंद हो सकती है गैस आपूर्ति
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने कहा कि 27 देशों वाले यूरोपीय संघ (ईयू) को रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते रूस से मिलने वाली गैस की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। ईयू पहले ही रूस पर ऊर्जा ऊर्जा आपूर्ति समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं और वह क्रेमलिन नियंत्रित वस्तुओं की आपूर्ति से खुद को दूर कर रहा है। उन्होंने फ्रांस में ईयू विधायिका में कहा, हमें गैस की आपूर्ति रुकने की तैयारी अभी से करनी चाहिए। यह पूरी तरह बंद हो सकती है।