फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Suspends Participation In Last Remaining Nuclear Treaty With US Latest News Update

Ukraine War: बाइडन के यूक्रेन दौरे के बाद अमेरिका के साथ परमाणु संधि से रूस का किनारा, पुतिन ने दी यह चेतावनी

Tue, 21 Feb 2023 05:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Russia Suspends Participation In Last Remaining Nuclear Treaty With US Latest News Update
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन दौरे के बाद सख्त कदम उठाने का एलान कर दिया है। उन्होंने अमेरिका के साथ बची एकमात्र परमाणु संधि को भी निलंबित दिया है। इस संधि को 'न्यू स्टार्ट न्यूक्लियर ट्रीटी' के नाम से जाना जाता था। पुतिन ने कहा कि अगर अमेरिका परमाणु हथियार परीक्षण करता है, तो रूस भी ऐसा करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


दरअसल, दोनों देशों के बीच 2010 में इस परमाणु संधि पर सहमति बनी थी। रूस-अमेरिका के साथ यही इकलौती परमाणु संधि बची थी। इसे भी अब सस्पेंड कर दिया गया है। यह संधि दोनों पक्षों के सामरिक परमाणु हथियारों (Nuclear arsenals) को सीमित करने को लेकर की गई थी।
विज्ञापन


संधि में क्या?
2010 में प्राग में नई START संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह संधि अगले साल लागू हुई और 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार ग्रहण करने के ठीक बाद पांच साल के लिए बढ़ा दी गई। यह संधि संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस द्वारा तैनात किए जा सकने वाले रणनीतिक परमाणु हथियारों की संख्या को सीमित करती है। इसके जरिए भूमि और पनडुब्बी आधारित मिसाइलों और बमवर्षकों की तैनाती को सीमित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने भी अमेरिका को घेरा
इस बीच चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने कहा कि अमेरिका तथा उसके सहयोगियों को रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की तुलना ताइवान पर चीन के दावे से करना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध नियंत्रण से बाहर हो सकता है। इसे लेकर चीन बेहद चिंतित है। हालांकि, चीन ने अब तक यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं की है। अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने रूस को सैन्य सहायता प्रदान की तो वह सख्त प्रतिबंध लगाएगा। चीन ताइवान पर अपना दावा जताता है।


भारत-रूस संबंधों पर फ्रांस ने कही यह बात
फ्रांस ने यूक्रेन-रूस मुद्दे पर भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। फ्रांस के राजनयिक सूत्रों की मानें तो भारत और रूस के बीच संबंधों का इस्तेमाल शांति की दिशा में काम करने के माध्यम के रूप में किया जा सकता है। वे यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र के मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से पहले नई दिल्ली में राजनीतिक नेतृत्व के साथ संपर्क में हैं, लेकिन उन्हें इस बात की बहुत उम्मीद नहीं है कि भारत मतदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed