फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine

यूक्रेन के इन इलाकों पर रूस का कब्जा!: जेलेंस्की को इस तरह असहाय बना रहे पुतिन, जानें क्या है 1999 वाली रणनीति

Fri, 04 Mar 2022 10:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Mar 2022 10:47 PM IST
सार

सबसे आधुनिक वायु सेना और तोपखाने वाली रूसी सेना ने भी अभी तक कीव पर उस क्षमता के साथ हमला नहीं बोला है, जिसके लिए वह जानी जाती है। युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों द्वारा उत्पन्न की जा रहीं परिस्थितियां कुछ ऐसा ही इशारा कर रही हैं कि पुतिन की रणनीति कुछ और ही है।

विज्ञापन
Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
यूक्रेन के इन इलाकों पर रूस का कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है। कीव पर नियंत्रण की जंग आगे बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि, दुनिया की सबसे ताकतवर और सबसे बड़ी सेनाओं में से एक रूसी सेना को यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए इतना समय क्यों लग रहा है? क्या सच में यूक्रेन के सैनिक रूस को कड़ा प्रतिरोध दे रहे हैं?

विज्ञापन

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
रूस का यूक्रेन पर हमला जारी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, सबसे आधुनिक वायु सेना और तोपखाने वाली रूसी सेना ने भी अभी तक कीव पर उस क्षमता के साथ हमला नहीं बोला है, जिसके लिए वह जानी जाती है। युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों द्वारा उत्पन्न की जा रहीं परिस्थितियां कुछ ऐसा ही इशारा कर रही हैं कि, पुतिन की रणनीति कुछ और ही है। वह धीरे-धीरे यूक्रेन के एक लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा बड़े क्षेत्र को अपने कब्जे में ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)

चेचन युद्ध की याद दिला रहे पुतिन 
पुतिन जिस रणनीति से आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वह यूक्रेन को उन संसाधनों से वंचित कर देना चाहते हैं, जो यूक्रेनी सैनिकों के युद्ध लड़ने के लिए आवश्यक हैं। शायद यही कारण है कि,रूसी सैनिक यूक्रेन के ऐसे शहरों पर हमले तेज कर रहे हैं, जो प्रमुख ऊर्जा उत्पादक हैं। पुतिन की यह रणनीति 2000 में चेचन युद्ध की याद दिलाती है कि, कैसे उन्होंने घेराबंदी कर एक बड़ी जंग को जीता था। 

 

विज्ञापन

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट चैंपियन और कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को आधिकारिक तौर पर रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल हो गए हैं। - फोटो : Twitter : @Fentuo_
काला सागर से यूक्रेन को तोड़ रही रूसी सेना 
रूसी सेना उत्तरी व दक्षिणी यूक्रेन में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। उसकी रणनीति काला सागर से यूक्रेन के संपर्क को पूरी तरह तोड़ देने की है। कालासागर के समीप स्थिति खेरसन शहर पर रूसी सैनिक पहले ही कब्जा कर चुके हैं। अब एक और शहर जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर भी हमला कर दिया गया है। इसके अलावा काला सागर से जुड़े हुए उत्तरी शहर ओडेसा पर भी रूसी सेना तेज हमले कर रही है। 

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
यूक्रेन ने पकड़े रूस के सैनिक - फोटो : witter/DmytroKuleba

ऊर्जा उत्पादन वाले शहरों पर कब्जा कर रहा रूस
ओडेसा के बाद रूसी सेना ने मारियोपोल को भी अपने नियंत्रण में लेना शुरू कर दिया है। यहां के बंदरशाह शहरों पर लड़ाई तेज है। इन दोनों शहरों में यूक्रेन का एक चौथाई बिजली उत्पादन होता है। इससे पहले खुद रूसी सेना की ओर से पुष्टि की गई थी कि खेरसन शहर का सरकारी मुख्यालय अब उसके नियंत्रण में है। 

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : रायटर्स

खारकीव भी लगभग नियंत्रण में 
रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को भी लगभग नियंत्रण में ले लिया है। यहां पर रूस ने अपने एयरट्रूपर्स को उतारा था। इसके बाद से खारकीव में हमले तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, रूसी सेना खारकीव को चारों ओर से घेरे हुए है और यह शहर भी उसके नियंत्रण में आ चुका है। 

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
यूक्रेन में जारी जंग के बीच एक से दूसरी जगह जाता सैन्य वाहनों का काफिला। - फोटो : PTI

सात दिनों में 20 फीसदी हिस्सा कब्जे में 
रिपोर्ट्स की मानें तो, रूस की सेना पिछले सात दिनों में यूक्रेन के 20 फीसदी क्षेत्र को अपने कब्जे में ले चुकी है। यूक्रेन का लगभग एक लाख वर्ग किलोमीटर से ऊपर का क्षेत्र रूस के नियंत्रण में है। 

 

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
यूक्रेन में जंग के बीच के सिपाही। - फोटो : PTI

कीव से 19 मील दूर रूसी सेना 
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की सेना कीव को चारों ओर से घेर रही है। अब रूसी सेना के बख्तरबंद वाहन व सैनिक कीव से करीब 19 मील की दूरी पर हैं। पिछले दिनों कीव के बाहर 64 किलोमीटर लंबा रूसी काफिला भी देखा गया था। इसकी सैटेलाइट तस्वीरें जारी हुई थीं। 

Russia Strategy Vladimir Putin Reminding Chechen Forces Know How Russian Military is Attacking Ukraine
पुतिन - फोटो : Twitter @KremlinRussia_E

क्या है चेचन रणनीति
1991 में जब सोवियत संघ टूटा तो चेचन अलग देश बन गया। हालांकि, इस छोटे से देश पर रूस की नजर हमेशा रही। चेचन रूस से घिरा हुआ है और इसका कुछ हिस्सा सर्बिया से भी मिलता है। रूस ने 1994 में चेचन पर हमला कर दिया। हालांकि, यह हमला सफल नहीं हुआ। इसके बाद 1999 में चेचन में रूस के शीर्ष राजदूत गेनादी श्पिगुन की हत्या कर दी गई। यहीं से चेचन के खिलाफ दूसरे युद्ध की शुरुआत हुई। चेचेन को चारों तरफ से घेरते हुए रूस ने 2000 में उस पर पूरी तरह से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed