फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia State TV Hacked Video shown in Ukrainian

Russia-Ukraine: रूस का सरकारी टीवी चैनल हैक, यूक्रेनी भाषा में दिखाई गई वीडियो, चेतावनी देते हुए कही ये बात

Sat, 15 Jul 2023 10:13 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

रूस का एक सरकारी टीवी चैनल अचानक हैक हो गया और उस पर प्राममटाइम की जगह यूक्रेनी भाषा में वीडियो चलने लगा। हैक हो जाने के कारण लाखों लोगों ने वह वीडियो देखा।

विज्ञापन
Russia State TV Hacked Video shown in Ukrainian
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस का एक सरकारी टीवी चैनल अचानक हैक हो गया और उस पर प्राममटाइम की जगह यूक्रेनी भाषा में वीडियो चलने लगा। हैक हो जाने के कारण लाखों लोगों ने वह वीडियो देखा। जिसमें लाखों लोगों को चेतावनी देते कहा कि हिसाब लेने का समय अब आ गया है। साइबर हैकर ने कई नेटवर्क को हैक करते हुए पूरे रूस में विभिन्न प्रसारकों के माध्यम से अपने संदेश को प्रसारित किया। हालांकि रूस इसकी जांच कर रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रूसी राज्य टेलीविजन की हैक के पीछे यूक्रेन समर्थक समूह का हाथ माना जा रहा है। वीडियो में पहले स्वान झील की तस्वीरें दिखाई गईं फिर फुटेज में यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी सैनिकों पर हमले दिखाए गए। हैक ने यूराल और साइबेरिया के कई राज्य टीवी चैनलों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


पहले रेडियो स्टेशन को किया था हैक
पिछले महीने क्रेमलिन ने बताया था कि रूस के कई रेडियो स्टेशनों को हैक करके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आवाज में फेक भाषण चलाया गया। इस भाषण में कीव के सैनिकों के हमले और यूक्रेन की सीमा से लगे तीन क्षेत्रों में आपातकालीन उपायों की घोषणा की गई। पुतिन की आवाज से काफी मिलती-जुलती आवाज ने उन तीन क्षेत्रों में मार्शल लॉ, जनरल मोबिलाइजेशन और नागरिकों के निकलने की घोषणा की। वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव को राज्य द्वारा संचालित एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने जानकारी देते हुए कहा था कि यह वास्तव में एक हैक था'। हालांकि, इस पर नियंत्रण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed