फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia shocked Ukraine, missile attack on Odessa after agreement on grain

Russia Ukraine Crisis : रूस का यूक्रेन को झटका, अनाज पर समझौते के बाद ओडेसा पर मिसाइल हमला

Sun, 24 Jul 2022 12:47 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 24 Jul 2022 12:47 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में लाखों लोग हताहत हुए हैं। पीड़ितों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इधर, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की की सलाहकार ने कहा है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से 353 यूक्रेनी बच्चे मारे गए हैं और 679 अन्य घायल हुए हैं। पीड़ितों की सही संख्या बताना असंभव है। रूसी किसी को भी बच्चों को दफनाने के लिए भी कब्जे वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने देते हैं।

विज्ञापन
Russia shocked Ukraine, missile attack on Odessa after agreement on grain
रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल से हमला - फोटो : Moscow Times

विस्तार

एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की में यूक्रेनी शहर ओडेसा से अनाज निर्यात की बाधा मिटाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। लेकिन शनिवार को रूसी मिसाइलों ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में बुनियादी ढांचे पर हमला कर दिया। इससे काला सागर बंदरगाहों से अनाज निर्यात की बाधाएं खत्म करने के समझौते को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


यूक्रेनी ऑपरेशनल कमांड साऊथ ने टेलीग्राम एप पर लिखा, दुश्मन ने ओडेसा समुद्री व्यापार बंदरगाह पर कलिब्र क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। इसमें कहा गया है कि दो मिसाइलों ने बंदरगाह पर बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जबकि दो अन्य को वायु रक्षा बलों ने मार गिराया है। बता दें, मॉस्को के 24 फरवरी को यूक्रेन पर किए हमले के बाद से रूसी काला सागर बेड़े द्वारा यूक्रेनी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर दी गई है। 
विज्ञापन


इससे लाखों टन अनाज फंस गया है और कई जहाज भी बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं। इसके चलते वैश्विक आपूर्ति शृंखला गड़बड़ा गई है और पूरी दुनिया में अनाज महंगा हो गया है। शुक्रवार को हुई समझौते से महंगे होते अनाज की कीमतों में राहत की उम्मीद बंधी थी लेकिन शनिवार के मिसाइल हमले ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रूस के हमले की निंदा की  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • रूस की दो कलिब्र क्रूस मिसाइलों ने बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया
  • काला सागर से अनाज निर्यात की बाधाएं खत्म करने के समझौते को बड़ा झटका

अमेरिका का यूक्रेन को और सैन्य मदद का वादा 
अमेरिका ने ड्रोन समेत यूक्रेन के लिए और ज्यादा सैन्य सहायता का वादा किया है। उसने कहा है कि वह इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या यूक्रेन को लड़ाकू विमान भेजे जा सकते हैं। रूसी सेना द्वारा करीब छह माह में यूक्रेन के कई कस्बों और शहरों में जारी गोलाबारी को देखते हुए अमेरिका ने सैन्य मदद बढ़ाने का विचार किया है। इससे लगता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की संभावना कम है।

अब तक 5,100 यूक्रेनी बच्चे रूस भेजे गए
यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि मॉस्को द्वारा 24 फरवरी को कीव पर थोपे गए युद्ध के बाद से अब तक 5,100 बच्चों को रूस भेजा जा चुका है। बाल अधिकार व बाल पुनर्वास के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि डारिया हेरासिमचुक ने बताया कि बच्चों के न मिलने वाले अनुरोध हर दिन जमा किए जा रहे हैं और इसलिए मैं सभी से बच्चों के अपहरण के मामलों की सूचना राष्ट्रीय सूचना ब्यूरो को देने का आग्रह करती हूं। इससे हम बच्चों की खोज शुरू कर सकेंगे। यूक्रेन एकत्रित डाटा रेडक्रास और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भेजता है जो बच्चों का पता लगाने में मदद करते हैं।

पांच माह के युद्ध में 353 बच्चे मारे गए
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की की सलाहकार ने कहा कि युद्ध की शुरुआत के बाद से 353 यूक्रेनी बच्चे मारे गए हैं और 679 अन्य घायल हुए हैं। पीड़ितों की सही संख्या बताना असंभव है। रूसी किसी को भी बच्चों को दफनाने के लिए भी कब्जे वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने देते हैं। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर सौदों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेंलेंस्की ने शनिवार को रूस पर ओडेसा हमले के बाद नियमित रूप से समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी सांसदों के साथ एक बैठक के दौरान ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह केवल एक ही बात साबित करता है, रूस जो कुछ भी कहता है और वादा करता है, वह इसे लागू नहीं करने के तरीके ढूंढेगा। 

यूक्रेन और रूस के एक समझौते पर सहमत होने के ठीक एक दिन बाद रूसी मिसाइल हमलों ने ओडेसा के दक्षिणी यूक्रेनी बंदरगाह पर हमला किया, जो इस क्षेत्र से महत्वपूर्ण अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने की अनुमति देगा। यूक्रेन के संसद सदस्य ओलेक्सी गोंचारेंको के अनुसार, ओडेसा में कम से कम छह विस्फोटों की आवाज सुनी गई। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने ओडेसा पर हमले की निंदा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed