फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says will 'respond' after Iceland embassy closure

आइसलैंड-रूस में कोल्ड वॉर: मॉस्को में अपना दूतावास बंद करेगा आइसलैंड, फैसले पर भड़का रूस; दी ये धमकी

Sun, 11 Jun 2023 10:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 10:44 AM IST
सार

रूस ने शनिवार को कहा कि जब आइसलैंड मॉस्को में अपने दूतावास के संचालन को निलंबित करने वाला पहला देश बन जाएगा, तब हम जवाब देंगे। रूसी विरोधी कार्यों का जरूर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Russia says will 'respond' after Iceland embassy closure
रूस में स्थित आइसलैंड का दूतावास। - फोटो : social media

विस्तार

आइसलैंड और रूस के बीच रिश्ते सुधरने की बजाय बिगड़ते ही जा रहे हैं। हाल ही में रिक्जेविक ने मॉस्को में अपने दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया। साथ ही रूस से रिक्जेविक में अपने संचालन को रोकने को कहा। इसी को लेकर रूस भड़क गया है। उसने आइसलैंड पर देशों के बीच संबंध खराब करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

रूसी विरोधी कार्यों का देंगे जवाब
रूस ने शनिवार को कहा कि जब आइसलैंड मॉस्को में अपने दूतावास के संचालन को निलंबित करने वाला पहला देश बन जाएगा, तब हम जवाब देंगे। रूसी विरोधी कार्यों का जरूर जवाब दिया जाएगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आइसलैंड दोनों देशों के बीच संबंध खराब कर रहा है। 

विज्ञापन


भविष्य के लिए तैयार

मंत्रालय ने आगे कहा कि उसके इस कदम से हम आने वाले समय के लिए सतर्क हो जाएंगे। हम भविष्य में आइसलैंड के साथ संबंध स्थापित करते समय उसके इस निर्णय को ध्यान में रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है, आइसलैंड ने शुक्रवार को कहा था कि वह एक अगस्त से मास्को में अपने दूतावास में काम बंद कर देगा। साथ ही उसने रूस से रेक्जाविक में अपने संचालन को सीमित करने के लिए कहा है। विदेश मंत्री थोरिस गिलफडॉटिर ने कहा था कि वर्तमान स्थिति में आइसलैंड की छोटी विदेशी सेवा के लिए रूस में एक दूतावास संचालित करना आसान नहीं है। 

आइसलैंड के झंडे को नीचे उतारा

दूतावास को बंद करने का संकेत मिलने पर कर्मचारियों को शुक्रवार को मॉस्को में दूतावास की तरफ से लटके आइसलैंड के झंडे को नीचे उतारते देखा गया था।

आइसलैंड के विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि निर्णय राजनयिक संबंधों के विच्छेद का गठन नहीं करता है। हालांकि, रूस के साथ वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध बहुत ही सामान्य हैं। इसलिए मॉस्को में दूतावास संचालन को बनाए रखना उचित नहीं था। बता दें, नॉर्डिक देश का सन् 1944 से मॉस्को में एक दूतावास स्थापित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed