फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says Ukraine launched three drones towards Moscow, terms it terrorist attack

Russia Ukraine War: क्रेमलिन का दावा- यूक्रेन ने मॉस्को की ओर फिर छोड़े तीन ड्रोन; बोला- ये आतंकवादी हमला

Tue, 01 Aug 2023 10:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Aug 2023 10:37 PM IST
सार

एक अगस्त की रात को हुए हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एक अगस्त की रात को यूक्रेन द्वारा मॉस्को में ड्रोन द्वारा आतंकवादी हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि हमने तीनों ड्रोन को मार गिराते हुए इसे नाकाम कर दिया।  
 

विज्ञापन
Russia says Ukraine launched three drones towards Moscow, terms it terrorist attack
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के खत्म होने के आसार हाल-फिलहाल नजर नहीं आ रहे है। इस बीच, रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने मंगलवार को मॉस्को की ओर तीन ड्रोन  छोड़े  हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। इससे दो दिन पहले भी रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन हमला हुआ था। 

विज्ञापन


एक अगस्त की रात को हुए हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एक अगस्त की रात को यूक्रेन द्वारा मॉस्को में ड्रोन द्वारा आतंकवादी हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि हमने तीनों ड्रोन को मार गिराते हुए इसे नाकाम कर दिया।  
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र के ओडिंटसोवो और नारोफोमिंस्क जिलों के क्षेत्र में दो यूक्रेनी यूएवी को हवा में नष्ट किया गया। वहीं, मॉस्को में कमर्शियल इमारत पर हमले से पहले ही तीसरे ड्रोन नष्ट कर दिया गया। ड्रोन ने उसी इमारत को निशाना बनाया था, जिस पर रविवार को यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया था। रविवार को हुए ड्रोन हमले में यूक्रेन ने क्रेमलिन से कुछ मील की दूरी पर स्थित दो कार्यालयों को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रहे ड्रोन हमलों को लेकर रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि क्रेमलिन का मानना है कि मॉस्को पर ताजा ड्रोन हमले एक स्पष्ट खतरा हैं। इनसे निपटने के उपाय किए जा रहे हैं। 

इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने कहा कि मॉस्को पूर्ण युद्ध के लिए अभ्यस्त होता जा रहा है। ये ड्रोन हमले इसका उदाहरण हैं। इससे पहले, रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि युद्ध धीरे-धीरे रूस में लौट रहा है। यह एक अपरिहार्य, प्राकृतिक और बिल्कुल निष्पक्ष प्रक्रिया है। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन और मजबूत हो रहा है। जेलेंस्की की यह टिप्पणी रूस द्वारा तीन यूक्रेनी ड्रोन गिराए जाने के बाद आई है।


इससे एक दिन पहले, यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रूसी मिसाइलों ने क्रिवी रिह शह में एक अपार्टमेंट परिसर और एक विश्वविद्यालय की इमारत पर हमला किया था। इस हमले चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। क्रिवी रिह शहर मध्य यूक्रेन में स्थित है और यह राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर भी है।


उन्होंने बताया कि दो मिसाइलों में से एक ने अपार्टमेंट के चौथे और नौंवे तल के बीच के हिस्से को नष्ट कर दिया। वीडियो में इमारत से काला धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा पेड़ों से घिरी सड़क पर कारों को जला दिया गया है या उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक दस साल की बच्ची भी शामिल है। निप्रो के गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि सुबह के हमले में 53 लोग घायल हो गए। हमले में चार मंजिला विश्वविद्यालय की इमारत का एक हिस्सा भी नष्ट हो गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed