फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says Moscow now occupies all of Ukraine Luhansk region illegally annexed in 2022 Know all about it

Russia vs Ukraine: रूस का यूक्रेन के पूरे लुहांस्क क्षेत्र पर कब्जा; 2022 से इलाके को अवैध रूप से हड़प रखा था

Tue, 01 Jul 2025 08:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Jul 2025 08:00 AM IST
सार

रिपोर्ट्स की मानें तो रूस के हमलों में कोई कमी नहीं आ रही है। लगभग 1,000 किलोमीटर की सीमा रेखा पर रूस की ओर से छेड़े गए युद्ध और यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर मिसाइल हमलों में हजारों सैनिक और नागरिक मारे गए हैं।

विज्ञापन
Russia says Moscow now occupies all of Ukraine Luhansk region illegally annexed in 2022 Know all about it
वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन के कब्जे वाले लुगांस्क क्षेत्र में रूस की ओर से नियुक्त एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मॉस्को की सेनाओं ने पूरे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। यह उन चार इलाकों में से एक है, जिसे रूस ने सितंबर 2022 में यूक्रेन से अवैध रूप से हड़प लिया था। हालांकि, अब तक इन इलाकों में से एक पर भी रूस का पूरा नियंत्रण नहीं था।

विज्ञापन


अगर मामले की पुष्टि होती है तो लुहांस्क तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बाद रूस की ओर से पूरी तरह से कब्जाया गया पहला यूक्रेनी क्षेत्र बन जाएगा। अमेरिका के नेतृत्व में किए गए शांति बहाली के प्रयासों के आगे न बढ़ पाने के बीच यह बहुत बड़ी खबर दुनिया के सामने आ रही है। यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति बहाली की कोशिशों के लिए झटका है। इसके अलावा इससे इस संघर्ष के और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


पुतिन ने युद्ध विराम की संभावनाओं को सिरे से नकारा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया है। वे अपनी शर्तों से समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इन शर्तों में अवैध रूप से कब्जा किए गए चार क्षेत्रों पर मॉस्को का नियंत्रण भी शामिल है। हालांकि, कब्जे वाले क्षेत्र के लिए मॉस्को की ओर से नियुक्त नेता लियोनिद पासेचनिक के दावे पर कीव की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'100% क्षेत्र अब रूसी सेना के नियंत्रण में'
सोमवार शाम को प्रसारित रूस के सरकारी टीवी चैनल वन पर बयान देते हुए पासेचनिक ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले ही एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें कहा गया था कि 100 प्रतिशत क्षेत्र अब रूसी सेना के नियंत्रण में है।

जर्मनी के शीर्ष राजनयिक ने कीव का दौरा किया
घटनाक्रम शीर्ष जर्मन राजनयिक की ओर से यह कहे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुआ कि जर्मनी का लक्ष्य यूक्रेन को और अधिक तेजी से अधिक हथियार मुहैया कराने में मदद करना है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है और रूस के साथ शांति वार्ता में अपनी बातचीत की स्थिति को मजबूत करना चाहता है।


'जब पुतिन आज शांति की बात करते हैं तो यह मजाक ही लगता है'
विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने जर्मन रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ यूक्रेनी राजधानी कीव की यात्रा के दौरान कहा, 'हम अपना काम यूक्रेन की मदद करना मानते हैं, ताकि वह अधिक मजबूती से बातचीत कर सके। वेडफुल ने यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जब पुतिन आज शांति की बात करते हैं तो यह मजाक ही लगता है। बातचीत को लेकर वे अब तक दिखावा ही करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed