{"_id":"6890f3fc74fec900180f87df","slug":"russia-says-lifted-ban-on-deployment-of-short-and-medium-range-missiles-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: रूस ने छोटी-मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर लगी रोक हटाई, कहा- वह खुद को बंधा हुआ नहीं मानता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: रूस ने छोटी-मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर लगी रोक हटाई, कहा- वह खुद को बंधा हुआ नहीं मानता
Mon, 04 Aug 2025 11:25 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:25 PM IST
सार
अमेरिका यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलें तैनात कर रहा है। इसलिए अब रूस ने भी फैसला किया है कि वह भी इस तरह की मिसाइलों पर लगी रोक को नहीं मानेगा। रूस ने भी अब छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों पर लगी रोक को हटा लिया है।
विज्ञापन
सर्गेई लावरोव, रूसी विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर लगी रोक को हटाने का फैसला किया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि रूस अब खुद को छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर लगी रोक से बंधा हुआ नहीं मानता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Trump: रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर भड़के ट्रंप, कहा- बाजार में बेचकर कमा रहा मुनाफा, लगाऊंगा भारी टैरिफ
विज्ञापन
दरअसल, अमेरिका 2019 में मध्यम दूरी की परमाणु शक्ति संधि से हट गया था, जिसमें तय किया गया था कि दोनों देश इस तरह की मिसाइलें तैनात नहीं करेंगे। तब से रूस कहता आ रहा है कि वह भी ऐसी मिसाइलें तभी लगाएगा जब अमेरिका ऐसा करेगा। हालांकि, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दिसंबर 2024 में संकेत दिया था कि रूस को रणनीतिक क्षेत्र में अमेरिका और नाटो की 'अस्थिर करने वाली कार्रवाइयों' का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: ट्रंप की डेडलाइन के मुहाने पर रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन के हठ के आगे अब क्या करेगा अमेरिका?
यूरोप-एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मिसाइलें तैनात कर रहा अमेरिका
रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि चूंकि यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका निर्मित भूमि-आधारित मध्यम और छोटी दूरी की मिसाइलों की वास्तविक तैनाती की स्थिति विकसित हो रही है। इसलिए रूस ने ध्यान दिलाया है कि समान हथियारों की तैनाती पर एकतरफा रोक लगाने की शर्तें समाप्त हो गई हैं। इसका मतलब यह है कि अब रूस ने भी छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों पर लगी रोक को हटाने का फैसला कर लिया है।