फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War verge Trump deadline what America do now in face of Putin stubbornness

Russia-Ukraine War: ट्रंप की डेडलाइन के मुहाने पर रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन के हठ के आगे अब क्या करेगा अमेरिका?

Mon, 04 Aug 2025 06:59 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 04 Aug 2025 06:59 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को अल्टीमेटम दिया है कि वह शुक्रवार तक यूक्रेन में युद्ध रोके, अन्यथा कड़े प्रतिबंध झेलने होंगे। ट्रंप के दूत मॉस्को यात्रा पर जा रहे हैं, जबकि पुतिन मिसाइल परीक्षण और सख्त तेवर में हैं। रूस युद्ध में बढ़त बना रहा है। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War verge Trump deadline what America do now in face of Putin stubbornness
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर आने वाला सप्ताह बेहद निर्णायक हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को अंतिम चेतावनी दी है कि वह शुक्रवार तक युद्ध रोकने पर सहमति दे। हालांकि माना जा रहा है कि पुतिन अपने हठ के आगे किसी की नहीं सुन रहे हैं, ऐसे में सवाल ये खड़ा होता कि तब अमेरिका क्या करेगा? 
विज्ञापन


बता दें, ट्रंप ने कहा था अगर रूस उसकी बात नहीं मानेगा तो ट्रंप पुतिन के देश पर कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा सकते हैं। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस हफ्ते मध्य में मॉस्को पहुंचने वाले हैं, लेकिन रूस की जिद और यूक्रेन में जारी तबाही के बीच अमेरिका की कोशिशें भी अब तक नाकाम साबित होती दिख रही हैं।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के दूत की मास्को यात्रा
ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ बुधवार या गुरुवार को मॉस्को जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि रूस खुद उनसे मुलाकात करना चाहता है। हालांकि, पिछली कई वार्ताएं विफल रही हैं। ट्रंप का कहना है कि वह रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के अलावा उन देशों पर भी टैक्स लगाने की योजना बना रहे हैं जो रूसी तेल खरीद रहे हैं, जिनमें भारत और चीन प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस पर प्रतिबंधों का सीमित असर
रविवार को ट्रंप ने खुद स्वीकार किया कि रूस ने अब तक अमेरिकी प्रतिबंधों को चतुराई से नाकाम किया है। उन्होंने रूसियों को चालाक बताया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सिर्फ प्रतिबंध पुतिन को झुकाने के लिए काफी होंगे। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूस की ऊर्जा, व्यापार और बैंकिंग पर और सख्त सेकंडरी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- संघर्षविराम के बाद थाईलैंड और कंबोडिया के अधिकारियों की मलयेशिया में बैठक, तनाव कम की कोशिशें तेज


पुतिन के तेवर सख्त
जैसे-जैसे ट्रंप की डेडलाइन करीब आ रही है, कूटनीतिक तापमान भी बढ़ता जा रहा है। पुतिन ने शुक्रवार को घोषणा की कि रूस की नई हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेश्निक अब सेवा में आ चुकी है। यह मिसाइल परमाणु हमले जितनी तबाही ला सकती है। इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने भी अमेरिका और रूस के बीच सीधे टकराव की चेतावनी दी है। जवाब में ट्रंप ने दो अमेरिकी परमाणु पनडुब्बियों को ‘उचित क्षेत्रों’ में तैनात करने का आदेश दिया। इस पर पुतिन ने कहा कि ऐसी परमाणु वाली बयानबाजी से अमेरिका को सतर्क रहना होगा।

ये भी पढ़ें- स्कॉटलैंड में गर्मियों के तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ट्रेनें रद्द; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

फ्रंटलाइन पर यूक्रेन पीछे
1,000 किलोमीटर लंबे युद्धक्षेत्र में रूस की सेना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फिलहाल वह यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क पर कब्जा जमाने की कोशिश में है। यह शहर रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। हालांकि यूक्रेन भी पीछे नहीं है। उसने रूसी सरजमीं पर लंबी दूरी के ड्रोन हमलों की तकनीक विकसित की है और हाल में उसने सोची के पास एक तेल डिपो पर बड़ा हमला किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed